कल का मौसम 8 अक्टूबर 2025: आज तो दिन में हो गई रात, जानें कल कैसा रहेगा मौसम, चक्रवाती तूफान शक्ति का क्या हाल – weather forecast 8 october kal ka mausam kaisa rahega rain in bihar up delhi ncr madhya pradesh maharashtra jharkhand monsoon latest update

Date:

- Advertisement -


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में 24 घंटे से जारी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ कमजोर होकर अवदाब में बदल गया है।

weather update
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में 24 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने अब दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5-6 दिनों तक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5–6 दिनों तक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और रायलसीमा में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

कमजोर पड़ने लगा ‘शक्ति’

अरब सागर में उठा भीषण चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ अब कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह तूफान 7 अक्टूबर की सुबह तक और कमजोर होकर अवदाब में बदलने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि बारिश के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। जकि 9 और 10 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में सोमवार शाम से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश हुई है। रात को भी बूंदाबांदी हुई है। फिलहाल मौसम मजेदार हो गया है। हालांकि यह सिलसिला अब यही थम जाएगा, क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है, जिसके कारण तापमान में इजाफा हो सकता है। प्रदेश में 8 अक्टूबर से ही गर्मी बढ़ना शुरू हो जाएगी, जिसका असर 12 अक्टूबर तक रहेगा। अब मानसून भी धीरे-धीरे वापस जाने वाला है

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में 7 और 8 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। IMD के अनुसार, बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चल सकती हैं। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। पहाड़ी जिलों — पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

पूर्वी और मध्य भारत में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 7 और 8 अक्टूबर को बिजली के साथ बारिश के आसार है। जबकि विदर्भ (महाराष्ट्र) में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

मछुआरों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मछुआरों को 8 अक्टूबर तक अरब सागर के कुछ हिस्सों और केरल, कर्नाटक तटों पर न जाने की सलाह दी गई है। किसानों को भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में जलभराव से फसलों की सुरक्षा करने को कहा गया है।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें