delhi mausam rainfall in delhi temperature weather forecast 7 days Delhi Weather : दिल्ली में झमाझम बारिश के बीच खुली लोगों की नींद, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, Ncr Hindi News

Date:

- Advertisement -


दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली में बुधवार रात से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। गुरुवार तड़के भी दिल्ली में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में और कमी आने के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली में बुधवार रात से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। गुरुवार तड़के भी दिल्ली में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में और कमी आने के आसार हैं। हालांकि बारिश के चलते कोहरे और प्रदूषण से कुछ राहत देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को हल्की बारिश और घने कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

7 दिन के मौसम का पूर्वानुमान

16/01/2025 : सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शाम और रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

17/01/2025 : सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है तथा कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम और रात में भी धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

18/01/2025 : सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/मध्यम कोहरा तथा कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम और रात में धुंध/छोटा कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

19/01/2025 : सुबह के समय धुंध/मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम और रात में धुंध/छोटा कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

20/01/2025 : सुबह के समय धुंध या मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में धुंध/छोटा कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

21/01/2025 : सुबह में धुंध/मध्यम कोहरा छाने की संभावना। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Delhi weather report

कोहरे के कारण 6 फ्लाइटों के रूट बदले, 300 से अधिक उड़ानों में देरी

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, बुधवार को घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन पर काफी असर पड़ा। कोहरे के कारण जहां छह उड़ानों को डायवर्ट किया गया, वहीं 300 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और कुछ समय के लिए विमानों के टेकऑफ को रोकना पड़ा। दिल्ली में आईजीआई एरपोर्ट हर दिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने दोपहर 2:20 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक अपडेट जानकारी में कहा, ‘‘दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे विजिबिलिटी में सुधार हो रहा है और उड़ान परिचालन धीरे-धीरे बहाल हो रहा है।’’

एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में खराब मौसम के कारण सुबह 8 बजे से सुबह साढ़े 10 बजे के बीच छह उड़ानों को डायवर्ट कर उन्हें जयपुर भेज दिया गया। साथ ही, कम विजिबिलिटी की स्थिति के कारण आज सुबह कुछ समय के लिए उड़ानों का प्रस्थान रोक दिया गया।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ‘इंडिगो’ ने दोपहर 3:47 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में कोहरा छंटने लगा है और रनवे विजिबिलिटी में सुधार हुआ है।

एयरलाइन ने कहा, ‘‘थोड़ा और धैर्य बनाए रखें और हम जल्द सुचारू परिचालन शुरू कर देंगे। हवाई क्षेत्र में थोड़ी भीड़ दिख रही है, लेकिन हम आपको आश्वस्त करते हैं कि उड़ानों की आवाजाही में तेजी आनी शुरू हो गई है।’’

‘फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर 300 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

‘एअर इंडिया’ ने सुबह 9:56 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घने कोहरे की वजह से खराब विजिबिलिटी और हवाईअड्डों पर विमानों की भीड़ के कारण बुधवार को दिल्ली एवं कुछ अन्य शहरों में उड़ान संचालन प्रभावित हो सकती हैं। आईजीआईए रोजाना करीब 1,300 उड़ानों का संचालन करता है।

‘डायल’ ने सुबह 7:35 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।’’



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven − 3 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Steam Summer Sale features savings on some of 2026’s best video games

Steam's latest sale event began last week. The...

Aura Monster Simulator codes (July 2026)

It's leg day! Grind aura like you mean...

Which player-made build do you want to see in A Minecraft Movie Squared? It’s time to pick.

Minecraft is all about community. Sharing your favorite...

Top Selling Gadgets