Todays Horoscope 21 January 2025

Date:

- Advertisement -


Aaj Ka Rashifal 21 January 2025 : 21 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी रहने वाला है। चंद्रमा का संचार चित्र उपरांत स्वाति नक्षत्र से होगा और इन दोनों नक्षत्रों पर सवार होकर चंद्रमा आज कन्या राशि से तुला राशि में आएंगे। जबकि आज ही मंगल अपनी नीच राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में वापस आ रहे हैं जिससे चंद्रमा का शुक्र और मंगल के साथ नवम पंचम यो बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें, आज का राशिफल।

​मेष राशि,नौकरी में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी

​मेष राशि,नौकरी में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी

मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साथ ही आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है जिससे आपका प्रभाव और महत्व भी बढेगा, लेकिन का दबाव अधिक होने से आप थकान महसूस करेंगे। आज आप अपने बच्चों की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशि, लाभ से होगा मन हर्षित

​वृषभ राशि, लाभ से होगा मन हर्षित

आज का दिन शुक्र की वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभदायी रहेगा। आप आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाकर लाभ पा सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज लाभदायक रहेगी। कारोबार में कुछ आपको परेशानी हो सकती है लेकिन लाभ से मन हर्षित होगा। लेकिन परिवार में पिता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

​मिथुन राशि,कमाई के नए स्रोत पाएंगे

​मिथुन राशि,कमाई के नए स्रोत पाएंगे

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा।

आज आपको संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य भी बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज कमाई के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे। सायंकाल का समय आपका आज अनुकूल बीतेगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। आपको मनपसंद भोजन भी मिलेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को चीनी और आटा डालें।

​कर्क राशि, सुख साधनों की प्राप्ति होगी

​कर्क राशि, सुख साधनों की प्राप्ति होगी

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपको लाभ के अवसर दिला सकते हैं। आज की शाम आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपका सपना पूरा हो सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। मामा और मौसी की तरफ से लाभ पाएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें, बड़े भाई से आशीर्वाद लें।

​सिंह राशि,खर्चीला रहेगा दिन

​सिंह राशि,खर्चीला रहेगा दिन

आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए मिश्रित रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी पूर्व परिचित से होगी जिनसे आपको कुछ नई जानकारी मिलेगी। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका खर्चीला रहेगा। आपको कुछ अनचाहे खर्च भी आज करने होंगे। जीवनसाथी और माता की सेहत का ध्यान रखें। वैसे आज सरकारी क्षेत्र का काम आपका थोड़े प्रयास से सफल हो जाएगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना शुभ और लाभदायक होगा।

​कन्या राशि,आत्मविश्वास बढ़ेगा, लाभ पाएंगे

​कन्या राशि,आत्मविश्वास बढ़ेगा, लाभ पाएंगे

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चंद्रमा राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जबकि मंगल राशि से तीसरे भाव में संचार करेंगे। ऐसे में आज आप लंबे समय से रुके हुए अपने कार्यों को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही किसी समस्या से आज आप मुक्ति पा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको आज खुशी मिलेगी। आप बिजनेस में कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं। आपको दोस्तों और भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

​तुला राशि,बेहतर मौका मिलने से खुशी होगी

​तुला राशि,बेहतर मौका मिलने से खुशी होगी

तुला राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ और संपत्ति की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो वह मामला सुलझ सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई बेहतर मौका मिल सकता है। जो लोग आज अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए निवेश करना बेहतर रहेगा। आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में इस राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​वृश्चिक राशि, कार्यक्षेत्र में लाभ का संयोग बनेगा

​वृश्चिक राशि, कार्यक्षेत्र में लाभ का संयोग बनेगा

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही आज काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा भी कामयाब रहेगी। आज आप अपने रूठे हुए जीवनसाथी को मनाने में सफल रहेंगे और कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। आपके संपर्क का दायरा बढेगा। बिजनेस में आपको आज साहसिक निर्णय का लाभ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक करें, लाल चंदन का तिलक लगाएं।

​धनु राशि, सम्मान और सफलता पाएंगे

​धनु राशि, सम्मान और सफलता पाएंगे

धनु राशि के जातक आज धर्म कर्म में आस्था रखेंगे। परिवार के साथ सामंजस्य इनका बना रहेगा। संतान की सेहत को लेकर लेकिन आज आपकी चिंता बनी रह सकती है। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों का सम्मान मिलेगा। जो लोग संपत्ति खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं उनको आज इस काम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।

​मकर राशि,कामकाज के प्रति सजग रहें

​मकर राशि,कामकाज के प्रति सजग रहें

मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। आज आप अपने काम के प्रति सजग और सतर्क रहेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस चला रहे हैं तो आज आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, फैसला लेने में जल्दबाजी से बचें। अगर आप धन वृद्धि के लिए निवेश करना चाह रहे हैं तो आज लंबे समय के लिए निवेश करें। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की बातें सुनकर मन कुछ निराश हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

​कुंभ राशि,मूड चिड़चिड़ा रहेगा

​कुंभ राशि,मूड चिड़चिड़ा रहेगा

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपके लिए दिन खर्चीला रहेगा। आपको न चाहते हुए भी कुछ खर्च करने होंगे। मूड आपका आज चिड़चिड़ा हो सकता है। इसलिए रिश्तों में प्रेम और तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी को संयमित रखना होगा। पिताजी आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं इसलिए इनसे बातचीत करते हुए समझदारी और संयम से काम लें। आपको आज शिक्षा के मामले में घर के बड़ों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

मीन राशि, परिवार से सहयोग पाएंगे

मीन राशि, परिवार से सहयोग पाएंगे

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपके स्वास्थ्य में अचानक कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप चिंतित होंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से कुछ सरप्राइज पा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप दूसरों के मामलों से दूर रहें नहीं तो आप खुद परेशानी में फंस सकते हैं। आपको आज बिजनेस और काम के सिलसिले में की गई यात्रा का लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को आप आज बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen + 7 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Epic Games makes peace with ex-Fortnite insider as huge leak lawsuit comes to an end

After uncovering former Epic Games contractor Hayden Cohen...

My Dino Park codes (July 2026)

Running out of meat for your carnivorous creatures?...

Build a Soccer Squad codes (July 2026)

If the pulls from the past update aren't...

Top Selling Gadgets