Anant Singh surrenders in court in clash with Sonu Monu in Mokama Gang war अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया, बेऊर जेल भेजे गए; सोनू सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुका, Bihar Hindi News

0
34
Advertisement


Anant Singh Surrender: मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार दोपहर में पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। गोलीबारी के मामले में पुलिस सोनू सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाFri, 24 Jan 2025 01:53 PM
अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया, बेऊर जेल भेजे गए; सोनू सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुका

Anant Singh Surrender: बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मोकामा गैंगवार से जु़ड़े मामले में सरेंडर कर दिया है। अनंत सिंह शुक्रवार दोपहर को सरेंडर करने बाढ़ कोर्ट पहुंचे। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद पुलिस पूर्व विधायक को लेकर पटना के बेऊर जेल पहुंची। इस केस में पुलिस सोनू सिंह समेत दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अनंत सिंह के खिलाफ पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव निवासी सोनू-मोनू की मां ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर सोनू-मोनू के घर पर फायरिंग का आरोप है। इसके अलावा पंचमहला थानेदार के बयान के आधार पर भी एक एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें अनंत सिंह पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने का आरोप है।

बता दें कि गांव में बुधवार दोपहर को अनंत सिंह और सोनू-मोनू के गैंग के बीच भिड़ंत्त हो गई थी, जिसमें कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं। गोलीबारी के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई। शुक्रवार को ही इस मामले में अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे पक्ष से सोनू सिंह को भी अरेस्ट किया गया। हालांकि, सोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह ने दावा किया कि उनके बेटे ने थाने में जाकर सरेंडर किया है।

ये भी पढ़ें:सोनू-मोनू गैंग का अनंत सिंह पर पलटवार, अब मुकेश सिंह के भी घर पर हो गई गोलीबारी

पहले भी जेल जा चुके हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह की गिनती दबंग छवि के नेताओं में होती है। वे मोकामा से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। साल 2022 में एके47 समेत अन्य हथियार रखने के केस में 10 साल की सजा हुई थी। इसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा और विधायकी भी चली गई थी। इस वजह से हुए उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीत गईं। पिछले साल जब बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ तो नीलम देवी आरजेडी का दामन छोड़कर जेडीयू के खेमे में आ गईं।

ये भी पढ़ें:मोकामा शूटआउट में बड़ी कार्रवाई, सोनू और अनंत सिंह समर्थक रौशन गिरफ्तार



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × three =