खेल की खबरें | पार्ल रॉयल्स ने एसए 20 में डरबन सुपर जाइंट्स को हराया

0
28
Advertisement


खेल की खबरें | पार्ल रॉयल्स ने एसए 20 में डरबन सुपर जाइंट्स को हराया

डरबन, 24 जनवरी पार्ल रॉयल्स ने डरबन सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराकर एसए 20 के तीसरे सत्र में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली ।

रॉयल्स के अब 20 अंक है और प्लेआफ के लिये क्वालीफाई करने वाली वह पहली टीम बनने के करीब है ।

दूसरी ओर सुपर जाइंट्स आठ अंक लेकर तालिका में नीचे है और तीन लीग मैच बाकी रहते अब उसका क्वालीफाई करना मुश्किल है ।

लांस क्लूजनर की टीम अगर बाकी सारे मैच एक बोनस अंक के साथ भी जीतती है तो उसके अधिकतम 23 अंक होंगे ।

यह मैच अफगानिस्तान के स्पिनरों के बीच का मुकाबला भी था जिसमें रॉयल्स के लिये मुजीबुर रहमान और सुपर जाइंट्स के लिये नूर अहमद खेल रहे थे ।

मुजीब के दो विकेट की मदद से रॉयल्स ने सुपर जाइंट्स को सात विकेट पर 142 रन पर रोक दिया । सुपर जाइंट्स के लिये मैथ्यू ब्रीज्के (25) और क्विंटोन डिकॉक (43) ने पहले विकेट के लिये 62 रन की साझेदारी की ।

मुजीब ने हेनरिच क्लासेन को दो रन पर आउट करके बीच के ओवरों में रनगति पर अंकुश लगाया । हरफनमौला वियान मूल्डर (24) और जोन जोन स्मट्स (32) ने कोशिश की लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके ।

रॉयल्स के लिये रूबिन हेर्नान ने 22 गेंद में 44 रन बनाये । स्पिनर नूर अहमद एक ही विकेट ले सके जो हेर्नान का था । मिचेल वान बूरेन ने भी 44 रन की पारी खेली ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 + 16 =