Aaj Ka Panchang, 23 January 2025 : आज माघ कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक – aaj ka panchang 23 january 2025 today panchang thursday magh navami tithi today know puja shubh muhurat and rahukal timing

Date:

- Advertisement -


राष्ट्रीय मिति माघ 03, शक संवत 1946, माघ कृष्णा, नवमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 10, रज्जब 22, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। नवमी तिथि सायं 05 बजकर 38 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 08 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग अगले दिन सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। गर करण सायं 05 बजकर 38 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 33 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 23 जनवरी 2025 :
सुबह में 7 बजकर 13 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 जनवरी 2025 : शाम में 5 बजकर 52 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 23 जनवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 12 मिनट से रात में 1 बजकर 5 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 59 मिनट 6 बजकर 26 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 जनवरी 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 34 मिनट तक।

आज का उपाय :
आज किसी जरुरमंद को पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
(आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − 14 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Will Gabe Newell bring a Steam Machine onboard his $800 million deep-sea vessel? I hope so

Valve co-founder, president, and all-round chill guy Gabe...

Gakuran codes (July 2026) – PCGamesN

Whether you're looking to beat that short king...

Roll to Defend codes (July 2026)

If you're in need of a mountain of...

Overwatch’s Steam reviews creep up to “mixed” as playercount surges

Ah, Overwatch, what are you up to now? Well,...

Top Selling Gadgets