Ind Vs Eng 3rd T20: India Will Try To Win Fifth Consecutive T20 Series From England, Hopes From Suryakumar – Amar Ujala Hindi News Live

Date:

- Advertisement -


IND vs ENG 3rd T20: India will try to win fifth consecutive T20 series from England, Hopes from Suryakumar

2025 की टी20 सीरीज अभी जारी है
– फोटो : BCCI

विस्तार


विश्व चैंपियन भारतीय टीम टी-20 में इंग्लैंड पर पिछले आठ सालों से चला आ रहा वर्चस्व बनाए रखने के लिए मंगलवार को तीसरे टी-20 में उतरेगी। 2-0 की बढ़त लिए भारतीय टीम राजकोट में जीतती है तो 3-0 की बढ़त के साथ पांच मैचों की सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी। ऐसा होता है तो भारत टी-20 में इंग्लैंड से लगातार पांचवीं सीरीज जीतेगा। भारतीय टीम 2017 से इंग्लैंड पर टी-20 सीरीज में श्रेष्ठता दर्ज करती आ रही है। 2017 में भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2018 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2021 में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से और 2022 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।

Trending Videos

कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) और ओपनर संजू सैमसन की बल्ले से फॉर्म जरूर चिंता का विषय है, लेकिन तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन ने इंग्लैंड को अब तक चारों खाने चित किया है। सूर्यकुमार ने पिछले छह टी20 से कोई अर्धशतक नहीं लगाया है। बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त राजकोट के विकेट पर उनके बल्ले से रनों की उम्मीद की जा रही है। वहीं, जोस बटलर की टीम सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × one =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Top Selling Gadgets