Nikay Chunav: कांग्रेस की महापौर पदों के कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी, मीनल चौबे को दीप्ति दुबे देंगी टक्कर, जानें किसे मिला टिकट – cg nikay chunav news congress announced 10 mayor seats candidates see list dipti dubey against meenal choubey

0
30
Advertisement


रायपुरः छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को राज्य में सभी 10 महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में अगले महीने अन्य नगरीय निकायों के साथ महापौर पद के लिए मतदान होगा। वहीं, बीजेपी ने गणतंत्र दिवस के दिन ही अपने महापौर के कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी ने निवर्तमान महापौर डॉक्टर अजय तिर्की को अंबिकापुर से, पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल को चिरमिरी से, दीप्ति प्रमोद दुबे को रायपुर से, दो बार की पूर्व पार्षद प्रेमलता पोषण साहू को दुर्ग से, प्रमोद नायक को बिलासपुर से और ऊषा तिवारी को कोरबा से चुनाव मैदान में उतारा है।

इन प्रत्याशियों को मिले टिकट

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी महासचिव (संगठन और प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू जगदलपुर में महापौर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं। निवर्तमान महापौर जानकी काटजू रायगढ़ में, निखिल द्विवेदी राजनांदगांव में और विजय गोलछा धमतरी में महापौर पद के उम्मीदवार हैं।

पढ़े लिखे कैंडिडेट्स को दिया मौका

अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में पार्टियों ने पढ़े लिखे कैंडिडेट्स को मौका दिया है। इसमें दो बार महापौर रह चुके डॉक्टर अजय तिर्की ने 2014-15 में पहली बार महापौर का चुनाव जीता था। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने रामानुजगंज सीट से मैदान में उतारा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। डॉ अजय तिर्की एमबीबीएस और एमएस आर्थो की पढ़ाई कर चुके हैं।

पति की जगह पत्नी को दिया मौका

डॉक्टर विनय जायसवाल पिछली विधानसभा (2018-2023) में मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से विधायक थे। उनकी पत्नी कंचन जायसवाल चिरमिरी नगर निगम से महापौर हैं। रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए मैदान में उतरीं दीप्ति दुबे रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर और निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। पार्टी ने 40 नगर पालिका परिषदों और 102 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की।

बीजेपी ने एक दिन पहले जारी की लिस्ट

प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी ने एक दिन पहले यानी रविवार के दिन सभी 10 महापौर पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने जीत की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी योजनाओं से बीजेपी को सभी नगर निगमों में सफलता मिलेगी।

चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा

10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नागरिक निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।
Nikay Chunav: बीजेपी ने घोषित किए मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट, रायपुर से मीनल चौबे को बनाया उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट

पिछले चुनाव में कांग्रेस की थी सभी सीटें

2019-2020 में हुए पिछले शहरी निकाय चुनावों में राज्य के सभी 10 नगर निगमों में तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस के महापौर बने थे। पिछली बार महापौर चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से हुए थे। जनता सीधे पार्षदों का चुनाव करती थी और फिर पार्षद महापौर का चुनाव करते थे। अप्रत्यक्ष पद्धति को 2019 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने पेश किया था। इस बार विष्णु देव साय सरकार ने पिछली प्रत्यक्ष प्रणाली को बहाल कर दिया है। जिसके तहत लोग सीधे महापौर का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − 1 =