Sapna Choudhary First Bhojpuri film with Ravi kishan Pawan Singh Khesari Lal Yadav Bhojpuri Adda

0
28
Advertisement


हरियाणा की रागिनी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्टेज डांसर की थी, लेकिन आज वो एक सफल कलाकार के तौर पर पहचान बना चुकी हैं। स्टेज शोज की वजह से वो फेमस तो थी हीं साथ ही जब उन्होंने ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लिया तो यहां से उनकी किस्मत ही चमक उठी। टीवी शो के अलावा सपना बॉलीवुड फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ में भी काम कर चुकी हैं। ये उनकी पहली फिल्म थी। सपना हिंदी के साथ ही भोजपुरी में भी काम कर चुकी हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं भोजपुरी में उन्होंने पहली बार किसके साथ काम किया था।

हरियाणा की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी पिछले साल भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह संग काम किया और इनके गानों को काफी पसंद किया गया। उन्होंने अपने गानों से खूब धमाल मचाया। लेकिन, क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस इन दोनों स्टार्स के साथ काम करने से पहले ही भोजपुरी में काम कर चुकी हैं। उन्होंने पहली बार भोजपुरी के जिस स्टार के साथ काम किया था वो कोई और नहीं बल्कि रवि किशन थे। उन्हें भोजपुरी में लाने वाले रवि किशन ही थी और पहली बार मौका उन्होंने अपनी फिल्म में आइटम नंबर करने का दिया था।

पहली बार रवि किशन की इस फिल्म में आई थीं नजर

आपको बता दें कि सपना चौधरी को पहली बार रवि किशन की फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ में आइटम नंबर करते हुए देखा गया था। इसमें उनके डांस और अदाओं को काफी पसंद किया गया था। इसके कुछ समय के बाद सपना ने खेसारी लाल के साथ हरियाणीं सॉन्ग ‘मटक मटक’ किया था, जिसकी काफी चर्चा रही थी। फिर वो खेसारी के साथ ही एक और गाने ‘बलम’ में नजर आईं। इसने यूट्यूब पर जमकर बवाल काटा था। फिर पिछले साल एक्ट्रेस को पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘लहंगा लहक जाई’ में देखा गया था।

सपना चौधरी ने 4 साल पहले की थी शादी

गौरतलब है कि सपना चौधरी की अपीयरेंस अब खास नहीं दिखाई देती है। उन्होंने शादी के बाद से ही स्क्रीन से मानो दूरियां सी बना ली है। एक्ट्रेस ने चार साल पहले ही शादी की थी। उन्होंने जनवरी, 2020 में वीर साहू के साथ सीक्रेट मैरिज की थी। इसके बाद 5 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधी थीं। अब चार साल में ही सपना दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। उन्होंने पिछले साल दूसरे बेटे के जन्म दिया।

Abhishek Bachchan B’day: फैमिली मैन हैं अभिषेक बच्चन, पिता कर्ज में डूबे तो छोड़ी पढ़ाई, किया काम, परिवार के लिए तोड़ा था गर्लफ्रेंड से रिश्ता?





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 − three =