Advertisement
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम कई मायनों में अप्रत्याशित रहे। कुल 699 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। राष्ट्रीय दलों को छोड़कर कई क्षेत्रीय दल चुनाव मैदान में उतरे थे। मगर भाजपा और आप को छोड़कर कोई अन्य दल खाता तक नहीं खोल पाया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 96 महिला उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जीत सिर्फ पांच महिला प्रत्याशियों को नसीब हुई।
इन सीटों पर महिला नेताओं का कब्जा
- आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतने वाली आतिशी सिंह इकलौती महिला प्रत्याशी हैं। उन्होंने कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को 3521 मतों से चुनाव हराया। आतिशी को कुल 52154 वोट मिले। वहीं रमेश बिधूड़ी के खाते में 48633 वोट आए।
2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 672 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें 76 महिला प्रत्याशी थीं। मगर इस बार प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हुआ। कुल 699 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। 96 महिला प्रताशियों ने भी चुनाव लड़ा। मगर 91 को हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ पांच सीटों पर ही महिला उम्मीदवार चुनाव जीत सकी हैं। कांग्रेस ने सात सीटों पर महिलाओ को टिकट दिया था। वहीं आप और भाजपा ने 9-9 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा था।
यह भी पढ़ें: करनैल सिंह सबसे अमीर विधायक; उमंग सबसे युवा, अमानतुल्लाह पर सबसे अधिक केस, दिल्ली चुनाव के रोचक तथ्य
यह भी पढ़ें: करनैल सिंह सबसे अमीर विधायक; उमंग सबसे युवा, अमानतुल्लाह पर सबसे अधिक केस, दिल्ली चुनाव के रोचक तथ्य
