Shalimar Bagh Election Results 2025: aap bjp congress Bandana Kumari Rekha Gupta praveen jain Shalimar Bagh Assembly Seat News in Hindi

0
23
Advertisement


Shalimar Bagh (Delhi) Election/Chunav Result 2025: शालीमार बाग विधानसभा सीट की बात करें, तो इस सीट पर बीजेपी ने रेखा गुप्ता को और आम ने बंदना कुमारी को मैदान में उतार था। वहीं कांग्रेस ने प्रवीण जैन को उतार था। वोटों की गिनती के साथ-साथ बीजेपी और आप के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंत में बीजेपी की रेखा गुप्ता करीब 29000 वोटों से जीत गई है।

इस सीट पर एक ही चरण में पांच फरवरी को वोट डाले गए थे। शालीमार बाग विधानसभा सीट भी काफी हॉट सीट मानी जाती है। इस सीट पर लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट डाला था। अब सभी की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी की तीन बार की विधायक रहीं बंदना कुमारी को फिर से रिपीट किया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी ने प्रवीण जैन को मुकाबले में उतारा है।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

पार्टीउम्मीदवारवोट
आपबंदना कुमारी38605
बीजेपीरेखा गुप्ता68200
कांग्रेसप्रवीण जैन4892

ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें

शालीमार बाग विधानसभा सीट पर साल 2020 में क्या रहे नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जनादेश मिला। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। शालीमार बाग विधानसभा सीट पर गौर करें तो यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से बंदना कुमारी को टिकट दिया गया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी रेखा गुप्ता को ही अपना उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से मैदान में जेएस नायोल को टिकट दिया था। इन सभी को पीछे छोड़ बंदना कुमारी ने जीत हासिल की। बंदना कुमारी को 57,707 वोट मिले, जबकि रेखा गुप्ता को 54,267 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी के जेएस नायोल को 2,491 वोट मिले थे।

पार्टीउम्मीदवारवोट
आपबंदना कुमारी57,707
बीजेपीरेखा गुप्ता54,267
कांग्रेसजेएस नायोल2,491

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

इस चुनाव में शालीमार विधानसभा सीट पर दूसरी बार आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। आप ने बंदना कुमारी को उतारा तो उनके विरोध में बीजेपी ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया था। कांग्रेस पार्टी ने सुलेख अग्रवाल को टिकट दिया था। बंदना कुमारी को 62656 वोट मिले थे, जबकि रेखा गुप्ता को 51678 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुलेख अग्रवाल को महज 3200 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 − five =