Jio के 949 रुपये के प्लान और Airtel के 979 रुपये के प्रीपेड प्लान में एक समान वैलिडिटी, कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट मिलते हैं। दोनों प्लान्स की कीमत में सीधे 30 रुपये का अंतर है। इनमें से एक प्लान में पूरे 90 दिनों के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है।
Jio और Airtel, इन दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के पास अपने ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से ढेर सारे प्लान्स हैं। इनके कई प्लान्स आपस में काफी मिलते-जुलते हैं, तो कई ऐसे प्लान्स भी हैं जो कीमतों में मामूली अंतर के साथ लगभग एक समान बेनिफिट्स प्रदान करते हैं। आज हम जियो और एयरटेल के दो ऐसे ही प्लान के कंपेरिजन कर रहे हैं। दरअसल, जियो के 949 रुपये के प्लान और एयरटेल के 979 रुपये के प्लान में एक समान वैलिडिटी, कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट मिलते हैं। यहां साफ देखा जा सकता है कि जियो का प्लान 30 रुपये सस्ता है। चलिए बताते हैं 30 रुपये के अंतर में कौन सा प्लान ज्यादा बेहतर है…
एयरटेल का 979 रुपये का प्लान
एयरटेल का 979 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 168GB डेटा मिलेगा। ध्यान रहे कि यह 4G डेटा है और डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। प्लान अच्छी बात यह है कि इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए एलिजिबल हैं। अनलिमिटेड 5G डेटा यूज करने के लिए आपके पास 5G फोन होना चाहिए और आपके क्षेत्र में एयरटेल का 5G नेटवर्क मौजूद होना चाहिए।
प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम (22 OTTs+), स्पैम कॉल और एसएमएस अलर्ट, रिवाॉर्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन, अपोलो 24/7 सर्कल और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। (नोट- डेली 100 एसएमएस की लिमिट समाप्त होने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस चार्ज लिया जाएगा।)

जियो का 949 रुपये का प्लान
एयरटेल के प्लान के समान, जियो का 979 रुपये का प्रीपेड प्लान भी 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 168GB डेटा मिलेगा। ध्यान रहे कि यह 4G डेटा है और डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। प्लान अच्छी बात यह है कि इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए एलिजिबल हैं। अनलिमिटेड 5G डेटा यूज करने के लिए आपके पास 5G फोन होना चाहिए और आपके क्षेत्र में जियो का 5G नेटवर्क मौजूद होना चाहिए।
प्लान में 3 महीने (यानी 90 दिनों) के लिए फ्री डिज्नी प्लस हॉटस्टार (मोबाइल) सब्सक्रिप्शन, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
यहां देखा जा सकता है कि दोनों ही प्लान में OTT बेनिफिट्स शामिल है लेकिन अगर आप हॉटस्टार का कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो 30 रुपये कम देकर भी जियो के प्लान के साथ पूरे 90 दिनों के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।
