नॉर्थ ईस्ट में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से भारी बारिश की चेतावनी

Date:

- Advertisement -


Agency:News18Hindi

Last Updated:

Cyclonic Circulation: उत्तर भारत में लगातार मौसम बदल रहा है, पारा चढ़ रहा है, गर्मी का अभी से ही एहसास होने लगा है. मगर इन सब के बीच मौसम विभाग बारिश की चेतावनी जारी की. मौसम विभाग के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट में एक …और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन? 13 राज्यों में झमाझम बारिश, पढ़ लें IMD का अपडेट

बंगाल की खाड़ी में ये कैसा हलचल?

हाइलाइट्स

  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है.
  • असम और मेघालय में 19 फरवरी को भारी बारिश की संभावना है.
  • उत्तर भारत में तापमान बढ़ रहा है, मगर कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है.

Cyclonic Circulation: देश भर लगातार बदल रहे मौसम के बीच मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर नॉर्थ ईस्ट में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बन रहा है. इसके वजह से असम और आसपास के पड़ोसी राज्यों में बारिश की संभावना है. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अगले 7 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर नागालैंड और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण 15-21 फरवरी तक पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना है.

फरवरी का महीना गुजर रहा है वैसे-वैसे देश भर में तापमान लगातार बढ़ रहा है. मगर, नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में 16 और 19 फरवरी को आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है. 19 फरवरी को असम और मेघालय में भी भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हुई, जबकि अन्य भागों में भारी बारिश दर्ज की गई.

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के डेवलपमेंट हो रहा है. इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.साथ ही उत्तराखंड में भी 19-20 फरवरी को यही स्थिति रहेगी. 17 से 19 फरवरी तक राजस्थान में तथा 19-20 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. शनिवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे रबी फसल के किसान के चेहरे खिल उठे.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
बताते चलें कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा लगातार चढ़ रहा है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में ठंड का असर कम हो रहा है. दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है, हालांकि पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी अभी भी जारी है. दूसरी ओर, पूर्वोत्तर राज्यों के कई इलाकों में बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह और रात में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है.

homenation

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन? 13 राज्यों में झमाझम बारिश, पढ़ लें IMD का अपडेट



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × five =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

TennoCon 2026 news: Warframe’s Banshee is getting a rework

One of Warframe’s oldest playable Warframes is finally...

Assassin’s Creed officially has 3 brand-new games coming soon

Assassin’s Creed will turn 20 years old in...

You can play Soulframe for free right now

If you’ve been wanting to play Soulframe, now’s...

All Assassin’s Creed Black Flag Resynced players can now claim free rewards

Ubisoft has a combined 'thank you' and make-good...

Top Selling Gadgets