Last Updated:
Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम युवक सिक्योरिटी गेट फांदते नजर आ रहे हैं.

दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो पर DMRC और CISF ने जारी किया बयान.
हाइलाइट्स
- दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
- युवकों की भीड़ गेट फांदते, हुल्लड़ करती दिख रही है.
- जामा मस्जिद स्टेशन का वीडियो, DMRC ने दी सफाई.
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो से हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं. अमूमन यह भीड़ अनुशासित रहती है, लेकिन हालिया वीडियो ने उस साख पर बट्टा लगा दिया है. दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग मेट्रो स्टेशन के एग्जिट गेट को कूदकर बाहर निकलते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो को कुछ लोग दिल्ली मेट्रो में अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से जोड़ रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जिम्मे है. वीडियो वायरल होने के बाद, CISF ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो 13 फरवरी, 2025 की रात 11:22 बजे का है. इसे जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन (Magenta Line) पर रिकॉर्ड किया गया था.
We all can see that group of Abduls are creating nuisance in Delhi Metro and shouting slogans like Naar-e-Takbeer & Allah Hu Akbar.
After looking at the large gathering, it is safe to assume that this video is either taken after Friday Prayers or after Muslim festival like Eid… pic.twitter.com/DawxMrhI3c
— Incognito (@Incognito_qfs) February 15, 2025



