Stock Markets: शनिवार, 1 मार्च को खुले रहेंगे शेयर बाजार, BSE और NSE पर हो सकेगी ट्रेडिंग – bse nse to open on saturday march 1 due to mock trading sessions

0
27
Advertisement


भारतीय शेयर बाजार वैसे तो हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन इस शनिवार यानि 1 मार्च को शेयर बाजार में ट्रेडिंग चालू रहेगी। इसकी वजह है एक मॉक ट्रेडिंग सेशन। BSE और NSE ने इस बारे में सर्कुलर भी जारी किए हैं। BSE ने अलग-अलग सर्कुलर्स में कहा है कि शनिवार, 1 मार्च को एक्सचेंज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करने जा रहा है।

मेंबर चाहें तो अपनी रेगुलेटरी जरूरतों को पूरा करने के लिए मॉक ट्रेडिंग सेशन या UAT (User Acceptance Testing) एनवायरमेंट में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। थर्ड पार्टी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले ट्रेडिंग मेंबर भी इस मौके का इस्तेमाल विभिन्न फंक्शनैलिटीज जैसे कि विभिन्न प्रकार के कॉल ऑक्शन सेशंस, रिस्क रिडक्शन मोड, ट्रेडिंग हॉल्ट, ब्लॉक डील आदि के लिए अपने संबंधित ट्रेडिंग एप्लिकेशन को टेस्ट करने के लिए कर सकते हैं।

NSE, BSE पर मॉक ट्रेडिंग सेशन का समय

NSE के सर्कुलर के मुताबिक, कैपिटल मार्केट यानि इक्विटी में मॉक ट्रेडिंग सेशन के दौरान प्राइमरी साइट से ट्रेडिंग सेशन-1 में सुबह ब्लॉक डील विंडो सेशन-1 सुबह 09:45 बजे से शुरू होगा और 10:00 बजे बंद होगा। बाजार का प्री-ओपन टाइम सुबह 10:00 बजे है, जो 10:08 बजे बंद होगा। नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 10:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा।

डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट के लिए ट्रेडिंग सेशन 2 में मार्केट का प्रीओपन टाइम दोपहर 2:00 बजे से लेकर दोपहर 2:08 बजे तक रहेगा। नॉर्मल ट्रेडिंग दोपहर 2:15 बजे शुरू होगी और दोपहर 3:00 बजे खत्म होगी। क्लोजिंग सेशन दोपहर 3:10 से लेकर 3:20 तक चलेगा। ट्रेड मॉडिफिकेशन का एंड टाइम 3:30 होगा।

NSE पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में प्राइमरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 10 बजे और नॉर्मल मार्केट क्लोज टाइम दोपहर 1:15 बजे है। DR साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम दोपहर 2 बजे और क्लोज टाइम दोपहर 2:30 बजे है।

फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग मार्केट में प्राइमरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 10:15 बजे और नॉर्मल मार्केट क्लोज टाइम दोपहर 1:15 बजे है। DR साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम दोपहर 2:15 बजे और क्लोज टाइम दोपहर 3 बजे है।

‘नहीं पता बाजार यहां से कहां जाएंगे, ऐसे ही चलती रही गिरावट तो ₹40000 करोड़ का भी नहीं होगा STT कलेक्शन’: नितिन कामत

BSE पर टाइमिंग

BSE पर इक्विटी सेगमेंट में क्लोजिंग टाइम दोपहर 03:30 से लेकर 3:40 तक होगा। सेशन सुबह 10:15 बजे से शुरू होगा। इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग सेशन सुबह 10:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 03:30 बजे तक चलेगा। इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट सेगमेंट में ट्रेडिंग सेशन सुबह 10:15 बजे शुरू होगा। क्लोजिंग टाइम दोपहर 3:30 से लेकर 3:40 बजे तक होगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen + 8 =