एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बने हैं। 2023 में जवान ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ा और खुद हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन गई, फिर 2024 में पुष्पा 2 ने आकर शाह रुख खान स्टारर फिल्म को पछाड़ दिया और खुद उसकी गद्दी पर बैठ गई। अब लगता है कि पुष्पा 2 का रिकॉर्ड छावा न तोड़ दे। दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही विक्की कौशल की फिल्म छावा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़कर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।
छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
लक्ष्मण उतेकर स्टारर छावा ने पहले दिन वर्ल्डवाइड सिर्फ 50 करोड़ रुपये से खाता खोला था और अब यह 500 करोड़ के ऊपर कमा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया, यूएस, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया जैसे देशों में रिलीज हुई छावा ने 14 दिन के अंदर विदेशों में करीब 78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म छावा ने वर्ल्डवाइड दो हफ्ते में 563 करोड़ रुपये के करीब बिजनेस कर लिया है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection Day 14: क्या करके मानेगा छावा! गुरुवार को पैसों से नहाकर मालामाल हुई फिल्म



