Crazxy Box Office Collection Day 2 Sohum Shah Girish Kohli Shilpa Shukla Film Total Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

0
34
Advertisement


Crazxy Box Office Collection Day 2 Sohum Shah Girish Kohli Shilpa Shukla Film Total  Earnings

1 of 5

सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘छावा’ लगभग दो हफ्तों से अधिक समय से सिनेमाघरों में टिकी हुई है और अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसी बीच शुक्रवार को सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म की चर्चा रिलीज से पहले काफी हो रही थी। लेकिन पहले दिन फिल्म ने कोई बड़ा कमाल कलेक्शन के मामले में नहीं किया। जानिए, दूसरे दिन फिल्म ‘क्रेजी’ ने कितना कलेक्शन किया है। 

 




Trending Videos

Crazxy Box Office Collection Day 2 Sohum Shah Girish Kohli Shilpa Shukla Film Total  Earnings

2 of 5

फिल्म ‘क्रेजी’
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे दिन की कमाई

फिल्म ‘क्रेजी’ के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फिल्म 57 लाख रुपये ही कमा पाई है। जबकि पहले दिन इसने 1 करोड़ रुपये की कमाई का नंबर हासिल कर लिया था। लेकिन जितनी उम्मीद इस फिल्म के मेकर्स को थी, उतना कलेक्शन यह फिल्म नहीं कर पाई। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 1.57 करोड़ रुपये ही है। 

 


Crazxy Box Office Collection Day 2 Sohum Shah Girish Kohli Shilpa Shukla Film Total  Earnings

3 of 5

‘क्रेजी’ फिल्म का एक दृश्य
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीकएंड का फायदा नहीं उठा पाई ‘क्रेजी’

वीकएंड पर कम कमाई करने वाली फिल्में भी अपने कलेक्शन में बढ़ाेतरी कर लेती हैं। लेकिन सोहम शाह की फिल्म ऐसा करती नहीं दिख रही है। इसकी वजह फिल्म ‘छावा’ है। दरअसल, सिनेमाघरों में दो हफ्ते बाद भी ‘छावा’ का क्रेज बना हुआ है। यह फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है, 400 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। 


Crazxy Box Office Collection Day 2 Sohum Shah Girish Kohli Shilpa Shukla Film Total  Earnings

4 of 5

फिल्म ‘क्रेजी’
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कम बजट में बनी है सोहम की फिल्म  

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सोहम शाह की ‘क्रेजी’ 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इस फिल्म का सोशल मीडिया पर भी काफी क्रेज था, साथ ही क्रिटिक्स ने भी इसे पसंद किया था। लेकिन दूसरे दिन यह फिल्म 1 करोड़ के आकंड़ा को नहीं छू पा रही है। ऐसे में इसके लिए अपना बजट निकाला मुश्किल हो सकता है। 


Crazxy Box Office Collection Day 2 Sohum Shah Girish Kohli Shilpa Shukla Film Total  Earnings

5 of 5

फिल्म ‘क्रेजी’ के कुछ सींस
– फोटो : सोशल मीडिया

ये है फिल्म की स्टार कास्ट 

गिरीश कोहली ने इस फिल्म को लिखा है, डायरेक्टेड है। इस फिल्म को सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद और अंकित जैन ने को-प्रोड्यूस किया है। साथ ही फिल्म ‘क्रेजी’ में सोहम ने लीड रोल भी किया था। इनके अलावा फिल्म में शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार हैं।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen + 19 =