shreyas iyer gifts shoes icc net bowler jaskiran singh dubai during champions trophy 2025

0
34
Advertisement


Shreyas Iyer Gifts Shoes Jaskiran Singh: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम अभी दुबई में है. उसे अपना अगला मैच 1 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है. इस बीच ICC द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए एक नेट गेंदबाज का श्रेयस अय्यर ने दिन बना दिया है. अय्यर अभी टीम इंडिया के लिए चौथे क्रम पर बहुत बढ़िया बैटिंग कर रहे हैं. उन्होंने आईसीसी क्रिकेट अकादमी में अभ्यास के समय नेट गेंदबाज जसकीरन सिंह को जूते गिफ्ट किए हैं.

जसकीरन सिंह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और क्रिकेट से बहुत लगाव रखते हैं. न्यूज एजेंसी PTI अनुसार जसकीरन लॉन्ग-ऑन पोजीशन पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी श्रेयस अय्यर उनके पास आए और पूछा, “पाजी क्या हाल-चाल? सब बढ़िया.”

श्रेयस अय्यर ने गिफ्ट किए जूते

श्रेयस भाई मेरे पास आए और पूछा कि मेरे जूते का साइज कितना है? मैंने कहा 10. श्रेयस ने कहा कि उनके पास मेरे लिए कुछ है, तभी उन्होंने मुझे जूते गिफ्ट किए. यह लम्हा मेरे लिए बहुत मायने रखता है.” आपको याद दिला दें कि चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान जसकीरन सिंह पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भी नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं. वो ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं. जसकीरन तब बहुत निराश हो गए थे जब उन्हें भारतीय टीम को नेट्स में बॉलिंग करने का अवसर नहीं मिला था.

जसकीरन ने यह भी कहा कि श्रेयस अय्यर से मिलना अच्छा अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि, “अगर भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फेल हो जाता है तो ऐसे में श्रेयस अय्यर का रोल बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है.” आपको याद दिला दें कि अय्यर ने पाकिस्तान के लिए हाफ-सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया की जीत में बड़ा योगदान दिया था.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: रोहित और शमी को आराम, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री? क्या होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

Yuzvendra Chahal: धनश्री वर्मा से तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल ने शेयर किया रहस्यमयी पोस्ट, जानें क्या दिया हिंट



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

sixteen − 4 =