weather alert for delhi possibility of light rain and drizzle for strong surface winds दिल्ली में एक नहीं लगातार 3 दिन होगी बारिश, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, Ncr Hindi News

0
20
Advertisement


Delhi Weather: एक नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में 3 दिन गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 10 March 2025 04:37 PM
दिल्ली में एक नहीं लगातार 3 दिन होगी बारिश, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Delhi Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते झमाझम बारिश वाला मौसम रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो 12 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसका दिल्ली एनसीआर के शहरों पर भी पड़ेगा। दिल्ली में इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 दिन गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दिल्ली में दो दिन तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 मार्च को दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा छाने की संभावना है। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो 12 मार्च को भी दिल्ली में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। इस दिन भी दिल्ली में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इन दोनों ही तारीखों पर अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 13 मार्च से बारिश वाला मौसम बन सकता है। मौसम विभाग ने 13 मार्च को दिल्ली में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। 14 और 15 मार्च को भी दिल्ली में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 13 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। IMD के अनुसार, दिल्ली में बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आएगी। 14 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 15 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। 16 मार्च को दिल्ली में बारिश नहीं होगी। दिन में बादल छाए रह सकते14 हैं। सुबह के वक्त हल्की धुंध छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने एनसीआर के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश से बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 + five =