भजन सम्राट अनूप जलोटा बन गए मौलाना ? नई तस्वीरों ने उड़ाए फैन्स के होश

0
37
Advertisement


भजन सम्राट अनूप जलोटा बन गए मौलाना ? नई तस्वीरों ने उड़ाए फैन्स के होश

अनूप जलोटा ने बदले अंदाज !


नई दिल्ली:

भजन सम्राट अनूप जलोटा की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इन्हें देखकर लोग कनफ्यूज हैं और बातें तो यहां तक होने लगीं कि अनूप जलोटा ने धर्म परिवर्तन कर लिया है. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है दरअसल अनूप ने धर्म परिवर्तन नहीं बल्कि अपना रोल परिवर्तन किया है. दरअसल वो सिंगिंग के साथ-साथ अब एक्टिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इस फिल्म में वो एक नहीं बल्कि दो किरदार निभाते नजर आएंगे. इसका मतलब ये है कि अनूप डबल रोल निभा रहे हैं. अनूप का एक किरदार हिंदू और एक किरदार मुसलमान. अपने इन्हीं किरदारों की झलक अनूप जलोटा ने सोशल मीडिया पर शेयर की जो कि अब बुरी तरह वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर आए जबरदस्त कमेंट्स

वायरल तस्वीर पर इंटरनेट यूजर्स के मजेजार कमेंट आ रहे हैं. एक ने लिखा, अनूपुल्लाह खान जलोटाउद्दीन. एक ने लिखा, माशाअल्लाह अच्छे लग रहे हैं आप. एक ने कमेंट किया, मुझे लगा इंजमाम उल हक हैं. एक ने लिखा, अब भजन से कव्वाली का मौसम आ गया है लगता है.एक ने कमेंट किया, आप तो भोपाली लग रहे हैं.

बता दें कि अनूप जलोटा की आने वाली फिल्म का नाम ‘भारत देश है मेरा’ है. अनूप इस फिल्म की शूटिंग के लिए नासिक में थे. यहीं से उन्होंने अपने नए नए लुक्स की तस्वीरें शेयर कीं. बस एक बार तस्वीर आईं तो अनूप जी चर्चा में आ गए. एक बार वो बिग बॉस में नकली गर्लफ्रेंड के साथ आकर चर्चा में रहे थे. उस वक्त जसलीन मथारू के साथ उनके अफेयर की फर्जी खबर ने सबको खूब हैरान किया था.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 5 =