पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज दिवालिया घोषित, लंदन प्रशासन ने संपत्ति नीलाम करने का फैसला किया

0
32
Advertisement


Hasan Nawaz: नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज को दिवालिया घोषित कर दिया गया है. लंदन प्रशासन ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज को वर्ष 2025 का टैक्स डिफॉल्टर घोषित किया है. उनके खिलाफ दिवालिया की कार्रवाई अगले महीने से शुरू होने की संभावना है.

लंदन प्रशासन के गैजेट के अनुसार, हसन नवाज पर करीब 10 मिलियन पाउंड (लगभग 1,12,13,64,000 भारतीय रुपये) का आयकर बकाया है. उन पर आरोप है कि वे जानबूझकर यह राशि नहीं चुका रहे हैं. हसन नवाज की बहन मरियम नवाज पाकिस्तान में मुख्यमंत्री हैं. अगले महीने से उनकी संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह टैक्स वर्ष 2015-16 से बकाया है और अब उस पर जुर्माने सहित कुल राशि लगभग 10 मिलियन पाउंड हो गई है.

जानें क्या है मामला?

हसन नवाज का नाम पनामा पेपर लीक मामले में भी सामने आया था, जिसमें उन पर और उनके परिवार पर काले धन से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था. इसके बाद हसन नवाज शरीफ ने लंदन स्थित अपनी एक संपत्ति को 38 मिलियन पाउंड में अली रियाज मलिक नाम के एक पाकिस्तानी नागरिक को बेच दिया था. यह व्यक्ति खुद भी संदिग्ध माना जाता है और कहा जाता है कि वह शरीफ परिवार के काले धन को सफेद करने में मदद करता था.

हसन नवाज के करीबी लोगों का कहना है कि उन्होंने सभी करों का भुगतान कर दिया था, लेकिन जब उनसे अतिरिक्त आयकर की मांग की गई, तो उन्होंने इसे चुकाने से इनकार कर दिया. यह मामला यूनाइटेड किंगडम के आयकर विभाग द्वारा हाईकोर्ट तक ले जाया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने हसन नवाज को दिवालिया घोषित कर दिया.

कोर्ट ने की कार्रवाई

यूके आयकर विभाग ने 25 अगस्त 2023 को हसन नवाज के खिलाफ केस संख्या 694/2023 के तहत मामला दायर किया था. इस पर सुनवाई के बाद यूके हाईकोर्ट ने हसन नवाज को दिवालिया घोषित कर दिया. अप्रैल 2025 में उनके खिलाफ दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके तहत उनकी संपत्तियों को बेचकर आयकर विभाग अपना बकाया वसूल सकता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three + sixteen =