Up Temperature Today,यूपी का मौसम 22 मार्च 2025: प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में आज गरज सकते हैं बादल, तेज हवा का अलर्ट – up weather today forecast 22 march 2025 saturday uttar pradesh mein aaj ka mausam kaisa rahega imd rain temperature news in hindi

0
25
Advertisement


अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: यूपी का मौसम 22 मार्च 2025: उत्तर प्रदेश में अब ठंड का सिलसिला पूरी तरह से थम गया है। दिन के समय लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया था। शनिवार को फिर से प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में मौसम बदलने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में 17.6℃ न्यूनतम और 34.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।22 मार्च को प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं धूप निकलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है] जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का आसार जताया गया है। इसके साथ ही पूर्वी यूपी में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही तेज झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग की माने तो शनिवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है। वहीं 23 मार्च से प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से का मौसम साफ रह सकता है।
साथ ही 24, 25, 26 और 27 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। वहीं वाराणसी बीएचयू में 22℃, बलिया में 20℃, नजीबाबाद में 12℃, गोरखपुर में 20.8℃, लखीमपुर खीरी में 21℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 36.7℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वाराणसी बीएचयू में 36.6℃, हरदोई में 33.5℃, बाराबंकी में 34.5℃, अलीगढ़ में 32.8℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × five =