Jharkhand Weather Today: झारखंड में मौसम का कहर, टूटेंगे आंधी-तूफान और बारिश के रिकॉर्ड? IMD ने जारी की चेतावनी

0
44
Advertisement


गुरुवार को झारखंड के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। प्रदेश के कई इलाकों में अचानक बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी के सितम से राहत मिली। वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना में गुमला की एक छात्रा की मौत हो गई। आज भी बारिश होने के आसार हैं।

जागरण संवाददाता, चतरा। Jharkhand Weather Today: पिछले चार-पांच दिनों से प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी वर्षा होती रही। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में वर्षा का संकेत बताया गया है। मौसम का मिजाज रविवार से बदला हुआ है। उससे पूव हीट वेव का असर था।

17 मार्च से बदला मौसम

  • प्रदेश के कई हिस्सों में 17 मार्च को भी सुबह बूंदाबांदी हुई थी। हालांकि, उसके बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। उसके बाद से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आई है।
  • गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति सामान्य से अधिक रही। हवा में लू की जगह ठंडक थी।
  • शुक्रवार से मंगलवार तक अधिकतम तापमान 24 से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस प्रकार 26 मार्च से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहेगा।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक धर्मा उरांव कहते हैं कि बंगाल की खाड़ी से हो कर आ रही हवा में नमी के कारण तापमान गिरा है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से भीषण गर्मी से राहत मिली है। आने वाले एक से दो दिनों तक उसका प्रभाव रहेगा और शुक्रवार को वर्षा भी हो सकती है। वैज्ञानिक उरांव ने आगे कहा कि यदि वर्षा तेज होती है तो गेहूं की फसलों का नुकसान हो सकता है। दरअसल, अभी बहुत सारे किसान ऐसे हैं, जिन्होंने गेहूं नहीं काटा है। फसल खेतों में ही खड़ी है।

धर्मा उरांव, कृषि वैज्ञानिक

गुमला : बेमौसम बारिश और वज्रपात से नुकसान

जिले में गुरुवार की शाम मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया। बेमौसम बारिश के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी के सितम से राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 21 और 22 मार्च को भी बारिश होने की संभावना है।
गुरुवार की शाम आसमान में बादल छाने लगे और शाम में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के कारण लगभग आधा घंटा वाहनों के पहिए थम गए। सड़कों में सन्नाटा पसर गया, बिजली गुल हो गई। यह वर्षा गुमला के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में हुई। चैनपुर में रिमझिम वर्षा के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई।

लोहरदगा : लोगों को मिली गर्मी के सितम से राहत

लोहरदगा में गुरुवार को मौसम में बदलाव हुआ है, जिले का तापमान फिर एक बार नीचे आ गया है। पिछले एक सप्ताह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन गुरुवार को अचानक से बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। हालत ऐसी थी कि दिन के समय ही अंधेरा हो गया था और लोगों को वाहन चलाते समय लाइट जला कर चलना पड़ रहा था।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई है। शहरी क्षेत्र में रिमझिम, जबकि भंडरा, कुडू, कैरो सहित कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ गई है। लोहरदगा जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ेंJharkhand Weather Today: झारखंड में मूसलाधार बारिश और तूफान का डबल अटैक; 10 जिलों में बढ़ेंगी मुश्किलें
Bihar Weather: मौसम के बदले तेवर से बढ़ी मुश्किल, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − 14 =