RCB के मेंटर दिनेश कार्तिक का KKR कैंप में जोरदार स्वागत, पुराने साथियों से मिलकर गदगद हुए DK, देखें वीडियो

0
27
Advertisement


KKR vs RCB IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 22 मार्च को कोलकाता के ईडेन गार्डेन में केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. आरसीबी की टीम कोलकाता पहुंच चुकी है और पहले मैच में जीत के लिए जमकर मेहनत कर रही है. मैच से पहले आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को केकेआर कैंप में देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

केकेआर कैंप में DK का जोरदार स्वागत

केकेआर के खिलाफ मैच के लिए कोलकाता पहुंचे आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक केकेआर कैंप पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में कार्तिक केकेआर के सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, मेंटर ड्वेन ब्रावो, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से मिलते हुए आ रहे हैं. सभी एक दूसरे से काफी गर्मजोशी से मिलते नजर आ रहे हैं.

टीम के कप्तान रहे हैं कार्तिक

दिनेश कार्तिक का केकेआर से पुराना रिश्ता रहा है. वे लंबे समय तक टीम से जुड़े रहे हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. इस वजह से मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के साथ उनका पुराना और गहरा रिश्ता रहा है. कार्तिक 2018 से 2021 तक टीम से जुड़े रहे थे.

दिनेश के लिए क्या है चुनौती?

दिनेश कार्तिक का आरसीबी के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर अच्छा सफर रहा है. उनका बतौर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन रहा है और 2022 से 2024 के बीच उन्होंने अकेले दम टीम को कई मैच जीताए लेकिन वे आरसीबी को ट्रॉफी नहीं दिला सके. 2025 में वे टीम के मेंटर हैं. उनके लिए चुनौती हैं आरसीबी को आईपीएल के 18 वें सीजन में पहला खिताब दिलाना. 

ये भी पढ़ें-  KKR vs RCB: IPL 2025 का पहला मैच जीतने की प्रबल दावेदार क्यों है KKR? ये हैं 3 अहम वजह

ये भी पढ़ें-  IPL 2025: रजत को RCB की कप्तानी मिलते ही ऋतुराज गायकवाड़ ने किया था ये मैसेज, लिखी थी खास बात

ये भी पढ़ें- IPL 2025: उद्घाटन मुकाबले में KKR को RCB के इस बल्लेबाज को जल्द आउट करना होगा, नहीं तो कुछ ही ओवर में छीन लेगा मैच

ये भी पढ़ें- IPL 2025: KKR के खिलाफ मैच से पहले अपनी टीम के गेंदबाज को बैटिंग टिप्स देते दिखे विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

20 − six =