DC vs LSG Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में मात्र 1 विकेट से हराया। डीसी की जीत के हीरो आशुतोष शर्मा रहे जिन्होंने 31 गेंदों पर 5 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्कों की मदद से 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। 210 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली 65 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुका था। तब बल्लेबाजी करने आए आशुतोष ने स्टब्स (34) और विपराज निगम (39) के साथ शानदार साझेदारियां कर पहले टीम को टारगेट के नजदीक पहुंचाया और फिर जीत भी दिलाई।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एलएसजी ने डीसी के सामने 210 रनों का टारगेट रखा। लखनऊ को इस स्कोर तक पहुंचाने में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने अहम रोल अदा किया, जिन्होंने क्रमश: 72 और 75 रनों की तूफानी पारियां खेली। डीसी के लिए मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, वहीं कुलदीप यादव को भी दो सफलताएं मिली।
DC vs LSG Live score- आशुतोष ने जड़ा छक्का, 1 विकेट से जीती दिल्ली
DC vs LSG Live score- आशुतोष ने शहबाज अहमद की तीसरी गेंद पर सामने की तरफ छक्का लगाकर दिल्ली को यह मैच 1 विकेट से जीता दिया है। वाह क्या मैच था…आशुतोष ने पिछले सीजन भी पंजाब के लिए ऐसी कुछ पारियां खेली थी।
DC vs LSG Live score- दिल्ली पहुंची 200 के पार
DC vs LSG Live score- आशुतोष ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। डीसी को आखिरी ओवर में 7 रनों की दरकार है। मगर स्ट्राइक पर अब मोहित शर्मा हैं।
DC vs LSG Live score- 28 गेंदों पर आशुतोष का अर्धशतक पूरा
DC vs LSG Live score- आशुतोष ने 28 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर दिल्ली को अभी भी मैच में रखा है। दिल्ली को अब 7 गेंदों पर 10 रनों की दरकार है।
DC vs LSG Live score- आशुतोष ने किया कमाल, बिश्नोई को लिया आड़े हाथ
DC vs LSG Live score- 18वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर 6,4,6 के साथ 16 रन बटोर मैच में रोमांच का तड़का लगाया है। अब 12 गेंदों पर डीसी को 22 रनों की दरकार है।
DC vs LSG Live score- बिश्नोई ने लिया स्टार्क से बदला
DC vs LSG Live score- बिश्नोई ने स्टार्क को आउट कर अपना हिसाब चुकता किया। एलएसजी की पारी के दौरान स्टार्क ने भी बिश्नोई को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई थी।
DC vs LSG Live score- विपराज को लगी नजर, दिल्ली को 7वां झटका
DC vs LSG Live score- शानदार बल्लेबाजी कर रहे विपराज को दिगवेश राठी ने आउट कर दिल्ली को 7वां झटका दे दिया है। विपराज निगम ने 15 गेंदों पर 39 रन बनाए।
DC vs LSG Live score- आशुतोष-विपराज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
DC vs LSG Live score- आशुतोष-विपराज के बीच मात्र 19 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। दिल्ली को आखिरी 24 गेंदों पर 42 रनों की जरूरत है।
DC vs LSG Live score- विपराज निगम ने दिखाए तेवर
DC vs LSG Live score- स्टब्स के आउट होने के बाद लगा था कि दिल्ली ढह जाएगी, मगर विपराज ने 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर यह बता दिया है कि मैच अभी खत्म नहीं हुआ है।
DC vs LSG Live score- दिल्ली की उम्मीदों को झटका
DC vs LSG Live score- ट्रिस्टन स्टब्स को सिद्धार्थ ने आउट कर ना सिर्फ अपने दो छक्कों का बदला लिया बल्कि डीसी की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका दिया। स्टब्स 34 रन बनाकर आउट।
DC vs LSG Live score- स्टब्स ने जगाई उम्मीद
DC vs LSG Live score- 13वें ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्के जड़ स्टब्स ने डीसी की उम्मीदों को जगाया है। अब उन्हें जीत के लिए 46 गेंदों पर 97 रनों की दरकार है।
DC vs LSG Live score- दिल्ली की आधी पारी हुई समाप्त
DC vs LSG Live score- दिल्ली के लिए जीत अभी काफी दूर है। आखिरी 10 ओवर में टीम को 122 रनों की दरकार है।
DC vs LSG Live score- 9 ओवर के बाद दिल्ली 83/5
DC vs LSG Live score- 11 ओवर में डीसी को अब जीत के लिए 127 रनों की दरकार है। क्रीज पर स्टब्स के साथ आशुतोष मौजूद हैं। उनके हाथ में अब 5 विकेट बाकी है। इस जोड़ी से डीसी को 15 ओवर तक बल्लेबाजी करने की उम्मीद रहेगी।
DC vs LSG Live score- स्टब्स ने जड़ा छक्का
DC vs LSG Live score- स्टब्स ने 9वें ओवर में रवि बिश्नोई का स्वागत छक्के के साथ किया। हाथों को खोलते हुए उन्होंने कवर्स के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया। ओवर की तीसरी गेंद पर आशुतोष ने भी चार रन बटोरे।
DC vs LSG Live score- दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन
DC vs LSG Live score- रवि बिश्नोई ने फाफ डु प्लेसी के रूप में बड़ा विकेट हासिल कर दिल्ली को 5वां और बड़ा झटका दे दिया है। लखनऊ अब पूरी तरह से मैच पर पकड़ बनाई हुई है।
DC vs LSG Live score- अक्षर पटेल भी लौटे पवेलियन
DC vs LSG Live score- दिल्ली पावरप्ले में बुरी तरह लड़खड़ा गई है। डीसी ने शुरुआती 6 ओवर में 58 रन जोड़कर चार विकेट खो दिए। कप्तान अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। उन्हें दिग्वेश राठी ने अपने जाल में फंसाया। फाफ डुप्लेसी 23 रन बनाकर टिके हैं।
DC vs LSG Live score- दिल्ली कैपिटल्स की हालत खस्ता
DC vs LSG Live score- लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की हालत खस्ता हो गई है। डीसी ने 10 गेंदों में तीन विकेट गंवा दिए। शार्दुल ठाकुर ने पहले ओवर में जेक फ्रेजर-मैकगर्क (1) और अभिषेक पोरेल (0) का शिकार किया जबकि एम सिद्धार्थ ने समीर रिजवी (4) को पवेलियन की राह दिखाई। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 8/3 है।
DC vs LSG Live score- मिलर ने जड़े दो छक्के, दिल्ली को मिला 210 का टारगेट
DC vs LSG Live score- मोहित शर्मा के आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने आखिरी दो गेंदों पर बैक टू बैक छक्के जड़ टीम को 209 के स्कोर तक पहुंचाया।
DC vs LSG Live score- स्टार्क ने दो विकेट के साथ किया स्पेल का अंत
DC vs LSG Live score- शहबाज नदीम को आउट कर मिचेल स्टार्क ने दूसरी तो रवि बिश्नोई के रूप में तीसरी विकेट हासिल की। लखनऊ को 8वां झटका 194 के स्कोर पर लगा।
DC vs LSG Live score- लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन
DC vs LSG Live score- आयुष बदोने के विकेट के साथ लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कुलदीप यादव की यह दूसरी सफलता है।
DC vs LSG Live score- पंत के नाम बड़े और दर्शन छोटे
DC vs LSG Live score- 14वें ओवर में कुलदीप यादव ने ऋषभ पंत को अपने जाल में फंसाया। 27 करोड़ के पंत पहले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। लखनऊ को तीसरा झटका।
DC vs LSG Live score- पूरन ने जड़े एक ओवर में 4 छक्के
DC vs LSG Live score- पारी का 13वां ओवर लेकर आए ट्रिस्टन स्टब्स को निकोलस पूरन ने बैक टू बैक चार छक्के लगाए, इस ओवर से उन्होंने कुल 28 रन बटोरे।
DC vs LSG Live score: एलएसजी को बड़ा झटका, मार्श हुए आउट
DC vs LSG Live score: मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ सुपर जाएंट्स को बड़ा झटका दे दिया है। वह 72 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। अब ऋषभ पंत मैदान पर उतरे हैं।
DC vs LSG Live score: लखनऊ पहुंचा 100 के पार
DC vs LSG Live score: लखनऊ की टीम ने 9वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मार्श 57 तो पूरन 33 रन बनाकर क्रीज पर है।
DC vs LSG Live score: 8 ओवर के बाद लखनऊ 98/1
DC vs LSG Live score: दिल्ली ने टाइम आउट ले लिया है, 8 ओवर के बाद लखनऊ मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि आज के मैच में भी 250 का आंकड़ा छुआ जा सकता है। मार्श 51 तो पूरन 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
DC vs LSG Live score- पूरन को मिला जीवनदान
DC vs LSG Live score- विपराज निकम ने पांचवी गेंद पर निकोलस पूरन को फंसाया था, मगर पॉइंट की दिशा में समीर रीजवी ने उनका कैच छोड़ा। यह जीवनदान डीसी पर भारी पड़ सकता है। पूरन ने अगली ही गेंद पर छक्का जड़ इसका अहसास दिल्ली को दिला दिया है।
DC vs LSG Live score: रुकने का नाम नहीं ले रहे मार्श
DC vs LSG Live score: पावरप्ले खत्म हो गया है, मगर मार्श रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। विपराज निगम का स्वागत उन्होंने छक्के के साथ किया, वहीं अगली गेंद पर 1 रन लेकर उन्होंने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
DC vs LSG Live score: लखनऊ के नाम रहा पावरप्ले
DC vs LSG Live score: लखनऊ के नाम पावरप्ले रहा। 6 ओवर में टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। मार्श 19 गेंदों पर 43 तो पूरन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
DC vs LSG Live score: विपराज ने एलएसजी को दिया झटका
DC vs LSG Live score: डीसी के लिए बॉलिंग चेंज काम आया। विपराज निगम ने एडन मारक्रम को आउट कर एलएसजी को पहला झटका दिया। मारक्रम 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।
DC vs LSG Live score: अक्षर पटेल ने DRS गंवाया
DC vs LSG Live score: चौथा ओवर फिर अक्षर पटेल ने डाला मगर इस ओवर में उन्होंने एक DRS गंवाया। अंपायर ने मार्श को नॉट आउट दिया था जिसके बाद उन्होंने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने भी मैदानी अंपायर का साथ दिया।
DC vs LSG Live score: स्टार्क की हुई खूब तुड़ाई
DC vs LSG Live score: पारी का तीसरा ओवर लेकर आए स्टार्क की मार्श और मारक्रम ने खूब तुड़ाई की, इस ओवर में एलएसजी ने कुल 21 रन बटौरे।
DC vs LSG Live score: स्टार्क का छक्के से स्वागत
DC vs LSG Live score: तीसरा ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क का स्वागत मारक्रम ने छक्के के साथ किया। उनके पहले ओवर का अंत भी सिक्स के साथ ही हुआ था।
DC vs LSG Live score: अक्षर ने डाला दूसरा ओवर
DC vs LSG Live score: स्टार्क के बाद दिल्ली के लिए दूसरा ओवर अक्षर पटेल ने डाला जिसमें उन्होंने एक चौके के साथ कुल 5 रन दिए।
DC vs LSG Live score: मार्श ने जड़ा सॉलिड सिक्स
DC vs LSG Live score: मिचेल स्टार्क के पहले ओवर का अंत मार्श ने छक्के के साथ किया। पहली पांच गेंदों पर उन्होंने मात्र एक ही रन दिया था।
DC vs LSG Live score: लखनऊ की पारी का आगाज
DC vs LSG Live score: एडन मारक्रम और मिचेल मार्श लखनऊ की पारी का आगाज करने मैदान पर उतर गए हैं। मिचेल मार्श दिल्ली के लिए पहला ओवर डाल रहे हैं।
DC vs LSG Live score- दिल्ली और लखनऊ के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट
DC vs LSG Live score- लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मणिमारन सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, आरएस हंगरगेकर।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे
DC vs LSG Live score: डीसी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
डीसी प्लेइंग XI- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
एलएसजी प्लेइंग XI- एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई
DC vs LSG Live score: केएल राहुल बाहर
DC vs LSG Live score: केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वह निजी कारणों के चलते इस मैच से बाहर हुए हैं।
DC vs LSG Live score: LSG के पास ओपनर्स नहीं, क्या पंत करेंगे पारी का आगाज
DC vs LSG Live score: ऋषभ पंत ने आखिरी बार नवंबर 2022 में टी20 में पारी का आगाज किया था। आईपीएल में उन्होंने आखिरी बार 2016 में ओपनिंग की थी।
DC vs LSG Live score- लखनऊ संभावित XI
DC vs LSG Live score- अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ
DC vs LSG Live score IPL 2025: भारतीय तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान लखनऊ की टीम
DC vs LSG Live score IPL 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शार्दुल ठाकुर को मोहसिन खान की जगह टीम में शामिल किया गया है, लेकिन टीम को इसके अलावा भी अपने भारतीय तेज गेंदबाजों की चोटों से जूझना पड़ रहा है। यहां तक कि मयंक यादव, आकाशदीप और अवेश खान के भी शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध नहीं होने की संभावना है।




