अस्पताल की लापरवाही से गई ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो के राइटर की जान, एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का आरोप – Bhabhiji ghar par hain show writer manoj santoshi passes away actress shilpa shinde blames hospital negligence tmova

Date:

- Advertisement -


टीवी जगत से एक दुखभरी खबर आ रही है. पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के राइटर मनोज संतोषी का निधन हो गया है. 23 मार्च 2025 को सिकंदराबाद के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. मनोज लंबे समय से लिवर की समस्या से जूझ रहे थे. इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इस खबर को कंफर्म किया है.

शिल्पा ने लगाए लापरवाही के आरोप

मनोज पिछले कुछ समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन इलाज के दौरान वो जिंदगी की जंग हार गए. जानकारी है कि उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था लेकिन कई दिक्कतों से जूझने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया और उनकी मृत्यु हो गई.

मनोज के तकलीफ में उनका साथ देने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बताया कि ये सब अस्पताल की लापरवाही से हुआ है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि मनोज को बचाया जा सकता था. लेकिन डॉक्टरों और अस्पताल के सपोर्ट की कमी और लापरवाही की वजह से मनोज की जान गई. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो वक्त आने पर मामले की डिटेल्स देंगी.

कौन थे मनोज?

बात करें मनोज की तो वो ‘जीजाजी छत पर हैं’, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ ‘एफआईआर’ जैसे कई कॉमेडी सीरियल्स लिख चुके हैं. वो राइटर के साथ-साथ फिल्म एक्टर भी रहे. मनोज संतोषी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रामघाट के रहने वाले थे. उन्होंने कस्बा जरगंवा स्थित इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी. सिंगर बनने के सपने को लेकर वो मुंबई आए थे. हालांकि एक लेखक से मुलाकात के बाद उन्होंने इसमें ही अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया था. इस दौरान उन्होंने काफी स्ट्रगल किया था. 

कविता ने दी थी बीमारी की अपडेट

मालूम हो कि पिछले महीने ही खबर आई थी कि मनोज संतोषी लीवर कैंसर से जूझ रहे हैं. ‘एफआईआर’ शो फेम एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की थी और साथ ही फैंस से भी दुआ मांगने की अपील की थी. उन्होंने लिखा था कि प्रोड्यूसर बिनैफर कोहली और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी हैं. वो उनका ख्याल रख रही हैं.



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − eight =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Will Gabe Newell bring a Steam Machine onboard his $800 million deep-sea vessel? I hope so

Valve co-founder, president, and all-round chill guy Gabe...

Gakuran codes (July 2026) – PCGamesN

Whether you're looking to beat that short king...

Roll to Defend codes (July 2026)

If you're in need of a mountain of...

Overwatch’s Steam reviews creep up to “mixed” as playercount surges

Ah, Overwatch, what are you up to now? Well,...

Top Selling Gadgets