रोहित शर्मा को चोट लगी या टीम से कटा पत्ता… जानें टॉस के बाद हार्दिक पंड्या ने क्या कहा – rohit sharma get before match against lsg know what mumbai indians captain hardik pandya said

0
33
Advertisement


लखनऊ: मुंबई इंडियंस के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे। मुंबई के लिए पहले तीन मैच में रोहित शर्मा मुंबई के लिए अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए थे। वहीं इस सीजन के चौथे में लखनऊ के खिलाफ रोहित शर्मा का नाम प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।दरअसल लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि रोहित शर्मा नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। रोहित को प्रैक्टिस के दौरान घुटने में गेंद लगी, जिसके कारण वह टीम के लिए चौथे मैच में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, ऐसा भी माना जा रहा है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से रोहित शर्मा को इस मैच से ड्रॉप किया गया है। इसके अलावा उन्होंने जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर बताया कि वह जल्द टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

रोहित के तीन मैच में 1 डक और 21 रन
आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो वह कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई के लिए सीजन के पहले ही मैच में रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए। मुंबई का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ था। वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा अपने होम ग्राउंड पर सिर्फ 13 रन बनाकर चलते बने थे।
रोहित के नाम मुंबई के लिए 5 खिताब
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5 बार खिताबी जीत हासिल की है। हालांकि, आईपीएल 2024 में उन्हें टीम मैनेजमेंट ने अचनाक कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंप दी। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के पीछे एक बड़ा कारण टीम के लिए लगातार खराब फॉर्म में रहना बताया गया था। हालांकि, इसके बावजूद मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने रोहित को रिटने किया था।
लखनऊ बनाम मुंबई मैच के लिए दोनों टीमें-
लखनऊ सुपर जायंट्स : एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बदौनी, डेविड मिलर, दिग्‍वेश राठी, अब्‍दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान
इम्‍पैक्‍ट सब : रवि बिश्‍नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आ‍काश सिंह
मुंबई इंडियंस : रियान रिकलटन, विल जैक्‍स, सूर्यकमार यादव, हार्दिक पांड्या, अंगद बावा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्‍ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्‍नेश पुथुर

इम्‍पैक्‍ट सब : तिलक वर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिन्‍ज, पीएसएन राजू, कर्ण शर्मा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 + nineteen =