एमएस धोनी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने क्रिकबज पर कहा, ‘सबसे बड़े खिलाड़ी, एम एस धोनी। उन्हें अब खेल में किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने वह सब कुछ हासिल कर लिया है जो हासिल किया जा सकता है। एमएस… खैर, उन्हें पता होगा कि वह क्या करना चाहते हैं, लेकिन मैं भविष्य के लिए कह रहा हूं – इसकी मुझे कीमत चुकानी पड़ेगी, मुझे पता है – लेकिन शायद उन्हें अगले साल वहां (आईपीएल) रहने की जरूरत नहीं है। मैं आपसे प्यार करता हूं, एम एस। आप एक चैंपियन हैं, एक महान खिलाड़ी हैं।’
एमएस धोनी का आईपीएल करियर
2008 से आईपीएल खेल रहे एमएस धोनी ने अब तक इस टूर्नामेंट में 273 मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 137.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5383 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में माही के नाम 24 फिफ्टी भी हैं।



