Vivo T4 5G की सेल, मिलेगी 7300mAh की बैटरी और 50MP कैमरा, इतने हजार का है डिस्काउंट – Vivo T4 5G Price in India Launch With 7300mAh Battery and 50MP Camera tteca

Date:

- Advertisement -


Vivo T4 5G पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ था. ये 7300mAh बैटरी के साथ आने वाला ब्रांड का सबसे पतला फोन है. इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. स्मार्टफोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज विकल्प में आता है. Vivo T4 5G की आज यानी 29 अप्रैल को पहली सेल है. 

इस हैंडसेट को आप Flipkart और वीवो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन चुनिंदा ऑफलाइन चैनल्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स. 

कितनी है कीमत? 

Vivo T4 5G को आप Flipkart से खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है, जो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये है. 

यह भी पढ़ें: Vivo T4 5G भारत में लॉन्च, 7300mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, इतनी है कीमत

सभी वेरिएंट्स पर 2000 रुपये का डिस्काउंट चुनिंदा बैंक कार्ड्स के इस्तेमाल पर मिल रहा है. आप एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं. हैंडसेट 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन को आप Emerald Blaze और Phantom Grey दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. 

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

Vivo T4 5G में 6.77-inch का FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. 

यह भी पढ़ें: Vivo V50e की सेल शुरू, 50MP का फ्रंट कैमरा और 5600mAh की बैटरी, इतनी है कीमत

ऑप्टिक्स की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है. मेन रियर कैमरा 50MP का है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है. हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है. इसे दो एंड्रॉयड अपडेट्स और तीन साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. 

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 7300mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. हैंडसेट वेट टच टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसकी वजह से आप गीले हाथ से भी फोन यूज कर पाएंगे. स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ आता है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं.



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 3 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Fan-favorite map returns to CS2 competitive play in Premier Season Five

Valve has confirmed that Cache is returning to...

Gamesir G7 Pro review – a fantastically capable PC controller for a great price

VerdictWhile the Gamesir G7 Pro is far from...

Steam Machine review roundup: Hefty pricetag for a niche product

The Steam Machine is almost here. Valve has...

Top Selling Gadgets