IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए कांटे की जंग… कोहली-सूर्यकुमार भी रेस में, पर्पल कैप अब इस खिलाड़ी के पास – ipl 2025 orang cap and purple cap updated list after gt vs srh match sai sudharsan prasidh krishna suryakumar yadav virat kohli shubman hazlewood tspoa

Date:

- Advertisement -


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांचक अब बढ़ता जा रहा है. 2 मई (शुक्रवार) तक मौजूदा सीजन में 51 मुकाबले हो चुके हैं. अब प्लेऑफ समेत 23 मुकाबले और होने शेष हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में प्लेऑफ की फिक्चर पूरी तरह साफ हो जाएगी. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस (MI) 14 अंकों के साथ टॉप पर है. गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भी 14 अंक हैं, लेकिन दोनों का नेट रनरेट मुंबई की तुलना में बेहतर नहीं है.

रोचक हुई ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस

देखा जाए तो मुकाबले बीतने के साथ-साथ ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस भी रोमांचक हो चुकी है. ऑरेंज कैप की बात करें तो अब यह गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (504 रन) के पास है. मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 475 रन बनाए हैं. सुदर्शन को उनके टीममेट जोस बटलर (470 रन) और शुभमन गिल (465 रन) से भी कड़ी टक्कर मिल रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली भी ज्यादा पीछे नहीं हैं.

उधर पर्पल कैप के लिए जंग काफी रोचक है. अब गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है. कृष्णा ने 10 मैच खेलकर 19 विकेट झटके हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 18 विकेटों के साथ पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. फिर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नंबर आता है, जिनके नाम 16 विकेज दर्ज हैं.

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन
1. साई सुदर्शन (GT)- 10 मैच, 504 रन, 50.40 औसत
2. सूर्यकुमार यादव (MI)- 11 मैच, 475 रन, 67.85 औसत
3. जोस बटलर (GT)- 10 मैच, 470 रन, 78.33 औसत
4. शुभमन गिल (GT)- 10 मैच, 465 रन, 51.66 औसत
5. विराट कोहली (RCB)- 10 मैच, 443 रन, 63.28 औसत
6. यशस्वी जायसवाल (RR)- 11 मैच, 439 रन, 43.90 औसत
7. निकोलस पूरन (LSG)- 10 मैच, 404 रन, 44.88 औसत
8. मिचेल मार्श (LSG)- 9 मैच, 378 रन, 42.00 औसत
9. केएल राहुल (DC)- 9 मैच, 371 रन, 53.00 औसत
10. श्रेयस अय्यर (PBKS)- 10, मैच 360 रन, 51.42 औसत

IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट
1. प्रसिद्ध कृष्णा (GT)- 10 मैच, 19 विकेट, 15.36 औसत
2. जोश हेजलवुड (RCB)- 10 मैच, 18 विकेट, 17.27 औसत
3. ट्रेंट बोल्ट (MI)- 11 मैच, 16 विकेट, 21.00 औसत
4. नूर अहमद (CSK)- 10 मैच, 15 विकेट, 19.20 औसत
5. खलील अहमद (CSK)- 10 मैच, 14 विकेट, 22.57 औसत
6. मोहम्मद सिराज (GT)- 10 मैच, 14 विकेट, 24.28 औसत
7. मिचेल स्टार्क (DC)- 10 मैच, 14 विकेट, 26.14 औसत
8. हार्दिक पंड्या (MI)-10 मैच, 13 विकेट, 18.38 औसत
9. युजवेंद्र चहल (PBKS)- 10 मैच, 13 विकेट, 21.07 औसत
10. अर्शदीप सिंह (PBKS)- 10 मैच, 13 विकेट, 21.15 औसत

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने जीता. वॉर्नर ने तीन मौकों पर ये उपलब्धि हासिल की. वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने दो बार यह कैप अपने पास रखा. भारतीय खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, रॉबिन उथप्पा, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ भी ऑरेंज कैप जीत चुके हैं.

आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट:

 सीजन विजेता रन
 2008 शॉन मार्श (पंजाब किंग्स) 616
 2009 मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स) 572
 2010 सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) 618
 2011 क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 608
 2012 क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 733
 2013 माइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स) 733
 2014 रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स) 660
 2015 डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 562
 2016 विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 973
 2017 डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 641
 2018 केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद) 735
 2019 डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 692
 2020 केएल राहुल (पंजाब किंग्स) 670
 2021 ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स) 635
 2022 जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) 863
 2023 शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स) 890
 2024 विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 741

देखा जाए तो हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो बार पर्पल कैप जीते हैं. भारतीय खिलाड़ियों में युजवेंद्र सिंह, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा भी पर्पल कैप जीत चुके हैं. वहीं विदेशी खिलाड़ियों में सोहेल तनवीर, लसिथ मलिंगा, एंड्रयू टाय, मोर्ने मोर्कल, कगिसो रबाडा को भी यह सम्मान मिल चुका है.

आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट:

 सीजन विजेता विकेट
 2008 सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स) 22
 2009 आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स) 23
 2010 प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स) 21
 2011 लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)  28
 2012 मोर्ने मोर्कल (दिल्ली कैपिटल्स) 25
 2013 ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 32
 2014 मोहित शर्मा  (चेन्नई सुपर किंग्स) 23
 2015 ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 26
 2016 भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)  23
 2017 भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)  26
 2018 एंड्रयू टाय (पंजाब किंग्स) 24
 2019 इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स) 26
 2020 कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) 30
 2021 हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 32
 2022 युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) 27
 2023 मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटन्स) 28
 2024 हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स) 24



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × two =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

AMD graphics cards likely to rise by 10%, according to new leak

AMD graphics cards could be set for a...

Giant Simulator Reborn codes (July 2026)

Yes, endlessly tapping a PC mouse is surprisingly...

Pragmata was called disappointing by Capcom in early internal reviews

Pragmata, the sci-fi action shooter from Capcom, is...

Top Selling Gadgets