अमृतसर में ब्लैक आउट के चलते फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट कर दी गई है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
India and Pakistan Tension LIVE Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी जालंधर में ड्रोन दिखाई देने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा अमृतसर में ब्लैक आउट की वजह से एक फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं जालंधर के सुरनासी गांव में सात से आठ धमाके सुने जाने की खबर सामने आई है। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के सैन्य महानिदेशकों के बीच सीमा पर फायरिंग पर पूरी तरह रोक को लेकर सहमति बनी। दोनों पक्षों के बीच में भारत और पाकिस्तान के बीच आज DGMO स्तर की वार्ता की गई। यह वार्ता पहले आज दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित की गई थी लेकिन किन्ही कारणों से इसे आगे बढ़ा शाम को कर दिया गया था। दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाकिस्तान सीजफायर को लेकर बड़ा दावा किया गया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने परमाणु संघर्ष को रोका है। हमारी तरफ से कहा गया कि अगर यह नहीं रुकता है तो हम व्यापार नहीं करेंगे। इससे पहले भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम लागू है। रक्षा सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात शांतिपूर्ण रही। हाल के दिनों में पहली बार किसी भी तरह की घटना की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इस बीच तीनों सेनाओं के डीजीएमओ ने प्रेस बीफ्रिंग की।
सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ थी, लेकिन पाक सेना ने इसे अपने पर लिया। पाक में जो तबाही हुई, उसकी जिम्मेदार पाक सेना ही है। हमने पाकिस्तानी एयरफील्ड की दुर्दशा की। हमने चीनी मिसाइल को मार गिराया। हमने पाकिस्तान द्वारा भेजे गए तुर्की ड्रोन मार गिराए। हमने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। हम जहां चाहे, जब चाहे हमला कर सकते हैं।
इससे पहले रविवार को सेना ने पाकिस्तान के दावों की पोल खोली थी। सेना ने जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो हमारे लक्ष्य थे, वो हासिल कर लिए गए हैं। हमने पाकिस्तान की नापाक हरकत का कई गुना मुंह तोड़ जवाब दिया। सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के 40 जवान और अफसर मारे गए। इसके अलावा आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक में कम से कम 100 आतंकी मारे गए, जिनमें तीन बड़े आतंकी शामिल हैं।
India Pakistan Ceasefire LIVE: कई जगहों पर ड्रोन देखे जाने के बाद अब स्थिति सामान्य
India Pakistan Ceasefire LIVE: LoC और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सटे कई इलाकों में दुश्मन के ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद अब स्थिति शांत है। भारतीय सेना ने देर रात एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। सेना ने कहा, “फिलहाल किसी दुश्मन के ड्रोन की सूचना नहीं मिली है। स्थिति शांत है और पूरी तरह नियंत्रण में है।”
India Pakistan Ceasefire LIVE: प्रधानमंत्री का संबोधन आतंक के खिलाफ नए भारत की नीति का स्पष्ट ऐलान: योगी
India Pakistan Ceasefire LIVE: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की सराहना करते हुए इसे आतंक के खिलाफ नए भारत की नीति का स्पष्ट ऐलान बताया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन आतंक के खिलाफ ‘नए भारत’ की नीति का स्पष्ट ऐलान है। मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, ये बहनों-बेटियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प है।” उन्होंने कहा, “जो हमारी माताओं-बहनों के माथे से सिंदूर मिटाने का दुस्साहस करेगा, उसका मिट्टी में मिलना तय है। भारत अब चुप नहीं बैठेगा, हर वार का जवाब हमारी शर्तों पर होगा। सेना को नमन और आदरणीय प्रधानमंत्री जी का राष्ट्रवादी नेतृत्व के लिए अभिनंदन।”
India Pakistan Ceasefire LIVE: जालंधर में सशस्त्र बलों ने गिराया निगरानी ड्रोन
India Pakistan Ceasefire LIVE: पंजाब के जालंधर के मंड के पास सशस्त्र बलों ने रात करीब 9 बजे एक निगरानी ड्रोन को मार गिराया है। जिला उपायुक्त डॉ हिमांशु अग्रवाल ने सोमवार देर रात को बताया,“मुझे बताया गया है कि सशस्त्र बलों ने रात करीब 9.20 बजे गांव मांड के पास एक निगरानी ड्रोन को गिराया है। विशेषज्ञ दल मलबे की तलाश कर रहा है। आपसे अनुरोध है कि अगर आपको मलबा दिखे तो उसके पास न जाएं और तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। यह भी बताया गया है कि रात 10 बजे के बाद से जालंधर में कोई ड्रोन गतिविधि नहीं देखी गई है।” गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने और सीमा पर सैनिकों की संख्या कम करने को लेकर बनी सहमति के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान की ओर से भेजे गए जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर के पास भी कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: जम्मू के सांबा में दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, डिफेंस सिस्टम ने किया नष्ट
India Pakistan Ceasefire LIVE: जम्मू के सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया है। इसके अलावा पंजाब के होशियारपुर में भी ड्रोन देखे जाने और धमाका होने की खबर है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: जालंधर के मंड गांव में मिली ड्रोन गिरने की सूचना, मौके पर जा रही एक्सपर्ट टीम
India Pakistan Ceasefire LIVE: जालंधर डी.सी. ने कहा कि रात 9.20 मिनट पर जालंधर के मंड गांव के पास एक सर्विलांस ड्रोन को सेना की ओर से मार गिराने की सूचना मिली है। एक्सपर्ट की टीम मौके पर जा रही है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: पंजाब के पाकिस्तान की सीमा से लगते जिलों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
India Pakistan Ceasefire LIVE: पंजाब सीमा पर ड्रोन्स की हलचल को देखते हुए सीमावर्ती जिलों फिरोज़पुर, अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन और फाजिल्का में कल भी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। फिरोज़पुर और फाजिल्का में अगले 2 दिनों तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
India Pakistan Ceasefire LIVE: जालंधर जिले के सुरनासी गांव के पास तेज धमाके, ड्रोन को नष्ट करने में जुटे सैन्य बल
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद भी सोमवार को जालंधर समेत कई जगहों पर ड्रोन देखे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। जालंधर के सुरनासी गांव के पास तेज धमाके सुनाई देने की खबर आई है। सुरक्षाबल फिलहाल ड्रोन्स को नष्ट करने में जुटे हुए हैं।
India Pakistan Ceasefire LIVE: अमृतसर में ब्लैकआउट के चलते इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट
India Pakistan Ceasefire LIVE: अमृतसर में ब्लैक आउट के चलते इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। सीजफायर के बाद भी जालंधर में ड्रोन्स दिखाई देने की खबरें सामने आ रही हैं।
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच फायरिंग पूरी तरह से बंद, बनी सहमति
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार को हुई सैन्य महानिदेशकों के स्तर की बातचीत में फायरिंग को पूरी तरह से बंद करने को लेकर सहमति बन गई है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: ट्रंप बोले- हमने रुकवाया परमाणु संघर्ष
India Pakistan Ceasefire LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का परमाणु संघर्ष हमने रुकवाया है। हमने कहा कि अगर संघर्ष नहीं रुकता है तो हम व्यापार नहीं करेंगे।
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत-पाक सीजफायर के बाद शुरू सिविलियन फ्लाइट्स के लिए शुरू हुए 32 एयरपोर्ट्स
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद से देश के 32 एयरपोर्ट सिविलियन फ्लाइट्स के लिए शुरू हो गए हैं। जामनगर के एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके सिंह ने कहा कि सभी एयरपोर्ट्स सिविलियन फ्लाइट्स के लिए शुरू कर दिए गए हैं। मैं सभी यात्रियों से अनुरोध करता हूं कि वह अपनी फ्लाइट्स के लिए अपनी एयरलाइन और उनकी वेबसाइट्स के संपर्क में रहें।
India Pakistan Ceasefire LIVE: पाकिस्तान के साथ DGMO स्तर की बातचीत खत्म हो गई है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार के लिए निर्धारित बातचीत आखिर पूरी हुई। पहले यह बातचीत दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित थी लेकिन कुछ कारणों से इसे शाम को पूरा किया गया।
India Pakistan Ceasefire LIVE: पहलगाम हमले के आतंकी नहीं पकड़े गए, तो फिर ऑपरेशन सिंदूर सफल कैसे; भूपेश बघेल ने उठाया सवाल
India Pakistan Ceasefire LIVE: छत्तीश गढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के ऊपर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों को मार दिया गया था, जिन्होंने यह कायरतापूर्ण हमला किया था वह आतंकवादी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। ऐसे में हम कैसे कह सकते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा? वहां पर हमला कैसे हुआ? आखिर इस चूक के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं?
India Pakistan Ceasefire LIVE: फिरोजपुर में कल से खुलेंगे स्कूल, शांतिपूर्ण हैं हालात
India Pakistan Ceasefire LIVE: फिरोजपुर के जिला कलेक्टर ने सोमवार को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में फिलहाल शांति बनी हुई है और हालात सामान्य हैं। इसलिए कल यानि मंगलवार से स्कूल दोबारा से खुलना शुरू हो जाएंगे।
India Pakistan Ceasefire LIVE: प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित
India Pakistan Ceasefire LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश के नाम अपना संबोधन देंगे। पाकिस्तानी आतंकियों के ऊपर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला संबोधन होगा।
India Pakistan Ceasefire LIVE: हमने चीनी मिसाइल गिराई
India Pakistan Ceasefire LIVE: सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान में जो तबाही हुई है, उसकी जिम्मेदारी उसकी सेना ही है। हमने चीन की मिसाइल को मार गिराया। पाक द्वारा छोड़े गए सभी तुर्की मेड ड्रोन मार गिराए। हमने अपनी ताकत दिखा दी।
India Pakistan Ceasefire LIVE: हमने दुनिया को दिखा दी अपनी ताकत
India Pakistan Ceasefire LIVE: एयर मार्शल एसके भारती ने कहा कि तुर्की के ड्रोन की बात की जाए, तो चाहे कोई भी ड्रोन हो तो हम किसी को भी जवाब देने को तैयार हैं। हमने दिखा दिया कि हमारे सामने कोई भी आ जाए हम उसे जवाब देने में सक्षम हैं। हम जब चाहें और जहां चाहे हमला कर सकते हैं।हमें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है, हमने दुनिया को दिखा दिया है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: हम जरूरत पड़ने पर पूरी तरह से तैयार हैं
India Pakistan Ceasefire LIVE: एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारे सारे हथियार और लड़ाकू विमान सही स्थिति में हैं और जरूरत पड़ने पर पूरी तरह से तैयार हैं। जरूरत पड़ने पर अगले मिशन के लिए हम तैयार हैं। ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ ने भी पूरा साथ दिया।
India Pakistan Ceasefire LIVE: पहलगाम में पाप का ये घड़ा भर चुका था, फिर हमने जवाब दिया- सेना
India Pakistan Ceasefire LIVE: ले. जनरल राजीव घई ने कहा कि पिछले कई सालों से आतंक की गतिविधियों में बदलाव आ रहा था, हमारे नागरिकों को भी निशाना बनाया गया। पहलगाम में पाप का ये घड़ा भर चुका था, उसके बाद जो हुआ, उसके बारे में हम विस्तार से बात कर चुके हैं। हमने स्ट्राइक की। हमें पूरा अंदेशा था कि पाकिस्तान का वार भी होगा। इसलिए हमने अपने एयर डिफेंस की पूरी तैयारी कर ली थी।
India Pakistan Ceasefire LIVE: हमारे एयर डिफेंस को भेदना नामुमकिन
India Pakistan Ceasefire LIVE: एयर मार्शल एके भारती ने आगे कहा कि पाक आर्मी ने हमें जवाब देने को मजबूर किया और हमने पूरी ताकत के साथ जवाब दिया। हमारे एयर डिफेंस को भेदना नामुकिन है। हमने चीन की मिसाइल को मार गिराया।
India Pakistan Ceasefire LIVE: पाक आर्मी ने आतंकियों का साथ दिया
India Pakistan Ceasefire LIVE: एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ थी, इसलिए हमने 7 मई को सिर्फ आतंकवादियों के खिलाफ ही लड़ाई लड़ी। लेकिन अफसोस कि पाक आर्मी ने इसे अपनी लड़ाई समझा और आतंकियों का साथ दिया।
India Pakistan Ceasefire LIVE: DGMO की संयुक्त प्रेस बीफ्रिंग शुरू
India Pakistan Ceasefire LIVE: तीनों सेनाओं के डीजीएमओ की प्रेस बीफ्रिंग शुरू हो गई है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत से सीमा तनाव के बीच पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस हुए। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में सोमवार दोपहर 1:26 बजे (भारतीय समयानुसार) 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। हालांकि, इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: पाक ISPR का नया झूठ सामने आया
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य टकराव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान के सूचना तंत्र की करतूतें सामने आने लगी हैं। पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक वीडियो क्लिप में भ्रामक तरीके से एडिटिंग कर अंतरराष्ट्रीय मीडिया को गुमराह करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप के अनुसार, ISPR ने भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका की 10 मई की प्रेस वार्ता के दौरान दिए गए बयान को काट-छांटकर पेश किया।
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत-पाक डीजीएमओ में शाम को होगी वार्ता
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ में वार्ता शाम तक के लिए टल गई है। इस वार्ता में सीजफायर को लेकर दोनों देशों के बीच फैसला हो सकता है। बीते शनिवार को दोनों देश युद्धविराम पर सहमत हुए थे।
India Pakistan Ceasefire LIVE: पाक ने तबाही के साथ इज्जत भी खोई
India Pakistan Ceasefire LIVE: संबित पात्रा ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सभी लक्ष्य पूरे हुए। उधर, पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकाने, 11 एयरबेस, 100 से ज्यादा आतंकी, अपने 40 से ज्यादा जवान और आखिर में इज्जत भी खो दी।
India Pakistan Ceasefire LIVE: 100 साल तक याद रखा जाएगा ऑपरेशन सिंदूर
India Pakistan Ceasefire LIVE: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आगे कहा कि राफेल विमानों से हमने आतंकियों को मिट्टी में मिलाया। ऑपरेशन सिंदूर ऐसा मिशन था, जिसे 100 साल तक याद रखा जाएगा। हमने पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह कर दिए। जब हमने नूर खान एयरबेस को नुकसान पहुंचाया तो पाकिस्तान हमारे हमले को रोकने की हिम्मत भी नहीं कर पाया। पहली बार विश्व में किसी देश ने किसी परमाणु संपन्न देश को उसके अंदर घुसकर तबाह किया। यह यह कार्य हमारी सेना ने कर दिखाया।
India Pakistan Ceasefire LIVE: इस्लामिक देश भारत के साथ- भाजपा
India Pakistan Ceasefire LIVE: संबित पात्रा ने कहा कि दुनिया के सभी इस्लामिक देश भारत के साथ हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने सभी लक्ष्य हासिल किए। जिसमें आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना, आतंकियों को मारना शामिल था।
India Pakistan Ceasefire LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल किए
India Pakistan Ceasefire LIVE: संबित पात्रा ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने सभी लक्ष्य हासिल किए। ऐसे 9 आतंकी ठिकाने जहां अब तक कोई नहीं जा पाया था, हमने उन्हें ध्वस्त किया। सेना ने पहलगाम का बदला लिया। बिना किसी नागरिक ठिकाने को निशाना बनाए, हमने आतंकियों पर ऐक्शन लिया।
India Pakistan Ceasefire LIVE: ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को दिखाया हमारा पराक्रम
India Pakistan Ceasefire LIVE: संबित पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया को दिखाया कि भारत की ताकत क्या है, हमने दिखाया कि हम कैसे दुश्मन के अंदर जाकर उन्हें बर्बाद कर सकते हैं।
India Pakistan Ceasefire LIVE: जल्द खुलेंगे 32 एयरपोर्ट
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के बाद, जिन एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, वे अब फिर से खोले जा रहे हैं। यह निर्णय दोनों देशों के बीच 10 मई को हुए युद्धविराम समझौते के बाद लिया गया है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: सेना के पराक्रम को सलामः भाजपा
India Pakistan Ceasefire LIVE: भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय सेना ने अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया, वह अद्भुत है। हमारी सेना ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए और आतंकियों के घर इतनी तबाही मचाई, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।
India Pakistan Ceasefire LIVE: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे तीनों सेना प्रमुख
India Pakistan Ceasefire LIVE: तीनों सेना प्रमुख पीएम मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस अनिल चौहान भी हैं यह मीटिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ देर बाद भारत और पाकिस्तान डीजीएमओ के बीच युद्धविराम को लेकर वार्ता होनी है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: तीनों सेनाओं के DGMO की प्रेस कॉन्फ्रेंस
India Pakistan Ceasefire LIVE: रक्षा सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज तीनों सेनाओं के डीजीएमओ साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भारत और पाकिस्तान तनाव को लेकर ताजा अपडेट की जानकारी मिल सकती है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें फिर शुरू
India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए युद्धविराम समझौते के बाद सोमवार को मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन दोबारा शुरू हो गया। इससे पहले 7 मई को भारतीय वायुसेना द्वारा एयरपोर्ट का पूर्ण नियंत्रण लेने के बाद वहां से संचालित सभी 52 उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया था। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CHIAL) के सीईओ अजय कुमार ने बताया कि अब एयरपोर्ट पूरी तरह से चालू है और सामान्य उड़ानों के लिए खोल दिया गया है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: आज शाम सेना की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस संभव
India Pakistan Ceasefire LIVE: दिल्ली में आज शाम भारतीय सेना की एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्षविराम समझौते के साथ-साथ सीमा पर ताजा हालात को लेकर जानकारी साझा की जाएगी। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, इस प्रेसर में सेना द्वारा अब तक की स्थिति की समीक्षा, भविष्य की रणनीति और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी महत्वपूर्ण बयान सामने आ सकते हैं।
India Pak War LIVE: आतंकी रऊफ का खात्मा छिपाने वाली पाक बेनकाब
India Pak War LIVE: पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में एक जनाजे में शामिल व्यक्ति को निर्दोष मौलवी बताकर उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की, जबकि वह व्यक्ति हाफिज अब्दुर रऊफ था, जिसे अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। सेना द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रीय पहचान पत्र की जानकारी, जैसे नाम, जन्मतिथि और आईडी नंबर, हाफिज अब्दुर रऊफ के विवरण से मेल खाती है। पूरी खबर पढ़ें।
India Pak War LIVE: भारत-पाक तनाव के बीच चीन का समुद्र में अभ्यास
India Pak War LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के माहौल के बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने समुद्र में एक विशेष डीगॉसिंग अभ्यास किया है। इस अभ्यास में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया। पूरी खबर पढ़ें।
India Pakistan War LIVE: हमले में पाक का रहीम यार खान एयरबेस तबाह
India Pakistan War LIVE: भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के रहीम यार खान एयरबेस को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। हमले में रनवे पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे एयरबेस से उड़ान संचालन बंद हो गया है। पूरी खबर पढ़ें।
India Pakistan War LIVE: पुलवामा एक्सपोजर के बाद पाक का नया शिगूफा
India Pakistan War LIVE: पुलवामा हमले पर अपने ही मुल्क पाकिस्तान की साजिश को बेनकाब कर चुके पाकिस्तानी वायुसेना के एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अब एक और सनसनीखेज दावा लेकर सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें।

