कब से कब तक हुए थे क्लास 9, 11 के एग्जाम
राजस्थान बोर्ड ने इस साल 24 अप्रैल से 5 मई के बीच कक्षा 9वीं की परीक्षाएं आयोजित की थी। जबकि, 11वीं के एग्जाम 24 अप्रैल से शुरू होकर 8 मई तक चले थे। राजस्थान 9वीं 11वीं परीक्षा 2025 में करीब 21 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हुए हैं। एग्जाम दो शिफ्ट में हुए थे। पहली शिफ्ट 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 1.45 से शाम 4.30 बजे तक चली थी। अब आरबीएसई कक्षा 9वीं 11वीं की परीक्षा 2025 में शामिल हुए परीक्षार्थी अपने रिजल्ट की बेसब्री से राह देख रहे हैं।
आरबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट्स
आरबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in हैं। जहां से राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 चेक किए जा सकेंगे। वहीं, Rajasthan Class 9th Result’ 2025 और Rajasthan Class 11th Result 2025 रिजल्ट राजस्थान बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।
राजस्थान शाला दर्पण पर उपलब्ध होगी मार्कशीट
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के जरिए भी राजस्थान 9वीं और 11वीं की मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी।
- 9वीं और 11वीं मार्शीट डाउनलोड करने के लिए शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद ‘रिजल्ट’ मेन्यू पर क्लिक करना होगा।
- अब ‘जनरेट एंड प्रिंट मार्कशीट 20224-25’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- मार्कशीट डाउनलोड करने से पहले वेरिफाई रिजल्ट करना होगा।
स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट
इसके अलावा स्टूडेंट्स या उनके अभिभावक राजस्थान 9वीं और 11वीं मार्कशीट संबंधित स्कूलों से भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर मार्कशीट में उपलब्ध स्टूडेंट की डिटेल्स में किसी तरह की कोई गड़बड़ी होती है, तो तुंरत अपने स्कूल या क्लास टीचर से संपर्क करें।
