Uttarakhand Weather Today,उत्तराखंड का मौसम 21 मई 2025: देहरादून में बारिश के साथ हुई सुबह की शुरुआत, गर्मी से राहत, जानें वेदर अपडेट्स – uttarakhand weather today forecast 21 may 2025 wednesday uttarakhand mein aaj ka mausam kaisa rahega imd rain temperature news in hindi

Date:

- Advertisement -


रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 21 मई 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। देहरादून में सुबह की शुरुआत गरज- चमक के साथ बारिश होने से हुई है।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से मई माह में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 24 मई तक प्रदेश में मौसम में इसी तरह का बदलाव दिखाई देगा।

पर्वतीय इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी परेशान कर सकती है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण तापमान सामान्य से दो या तीन डिग्री ही ज्यादा रहेगा।

उधर केदारनाथ यात्रा पर भी मौसम व्यवधान डाल रहा है। बारिश का येलो अलर्ट देखते हुए केदारनाथ धाम में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरती जा रही है। जून में गुप्तकाशी से केदारनाथ तक अलर्ट रखा गया है।

इसके साथ ही पैदल मार्ग से धाम जाने वाले यात्रियों की निगरानी भी की जा रही है। केदारनाथ में यात्रा शुरू होने के बाद से ही मौसम खराब चल रहा है। दोपहर के बाद हल्की बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से भी ठंड बढ़ रही है। ऐसे में यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रा ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

मंगलवार को यात्रियों की मॉनिटरिंग की गई। बुधवार को भी तेज बारिश की आशंका है। जिसे ध्यान में खते हुए सुरक्षित यात्रा के इंतजाम किए जा रहे हैं। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25. 9 डिग्री सेल्सियस रहा है।

पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा टिहरी का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen − 5 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Build a Soccer Squad codes (July 2026)

If the pulls from the past update aren't...

Steam Summer Sale features savings on some of 2026’s best video games

Steam's latest sale event began last week. The...

Top Selling Gadgets