Shani Jayanti Wishes Messages Quotes Whatsapp Status Shani Jayanti Wishes : शनि जयंती की शुभकामनाएं, हे शनि देव तेरी जय जयकार नीलवर्ण की छवि तुम्हारी…, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़

0
26
Advertisement


Shani Jayanti : वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 27 मई 2025, मंगलवार को है। शनि जयंती को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

Shani Jayanti : वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 27 मई 2025, मंगलवार को है। शनि जयंती को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन ही सूर्यदेव और छाया पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म फलदाता माना गया है। शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इस पावन दिन शनि देव की पूजा- अर्चना करने से शुभ फल कीप्राप्ति होती है।शनि जयंती की शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को भेजें ये खास संदेश-

हे शनि देव तेरी जय जयकार

नीलवर्ण की छवि तुम्हारी, ग्रह मंडल के तुम बलिहारी

तेरे चरण में शरणागत है देवलोक और संसार।

शनि जयंती की शुभकामनाएं !

हे शनि देव जिस पर होती है आपकी वक्र दृष्टि,

उस व्यक्ति का पल भर में विनाश है निश्चित,

आपकी कुदृष्टि से राजा भी होता है पल में भिखारी,

नहीं डूबती उनकी नैय्या, जो होते हैं शरण तिहारी।

हे शनि तुम हो सबसे बेमिसाल,

तुमसे आंख मिलाए किसकी है मजाल,

सूर्य के हो पुत्र तुम और छाया के लाल,

मूरत तेरी देखकर भाग जाए काल.

शनि जयंती की शुभकामनाएं

सदा तुम पूरी मेरी हर एक आस करना

हे शनिदेव तुम मुझे न निराश करना

तेरी भक्ति से मिलता है आत्मा को आराम

आपकी कृपा से रंक भी हो जाए राजा समान।

शनि जयंती की शुभकामनाएं !

जोड़े हाथ हम खड़े हैं बनके भिखारी,

दया करो हे शनिदेव आए हम शरण तिहारी,

तुमको सब कहते हैं नौ ग्रहों में दंडनायक,

क्योंकि तुम हो कर्मों के फलदाता

हे श्यामवर्ण वाले, हे नीलकंठ वाले,

कालाग्नि रूप वाले, हल्के शरीर वाले,

स्वीकारो नमन हमारे, शनिदेव हम हैं तुम्हारे,

सच्चे सुकर्म वाले हैं, बसते हो मन में तुम ही हमारे।

शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

आप पर सदा रहे शनि देव की कृपा,

मिट जाएं कष्ट, घर में हो खुशहाली,

शनि जयंतीकी शुभकामनाएं

ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम।।

शनि जयंती की शुभकामनाएं !

ये भी पढ़ें:शनि जयंती पर ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न, भूलकर भी न करें ये गलतियां



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × 2 =