पंजाब किंग्स बाहर! RCB और MI में अब सीधा मुकाबला, जानिए प्लेऑफ का नया समीकरण

Date:

- Advertisement -


पंजाब किंग्स बाहर! RCB और MI में अब सीधा मुकाबला, जानिए प्लेऑफ का नया समीकरण

पंजाब किंग्स का खेल बिगड़ा! (Photo: PTI)

IPL 2025 के प्लेऑफ में टॉप टू की लड़ाई पल-पल रंग बदल रही है. हर मैच के साथ समीकरण चेंज हो रहे हैं. 24 मई की शाम दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद जो होता नजर आ रहा है, उसके मुताबिक तो पंजाब किंग्स रेस से बाहर ही दिख रही है. हम यहां प्लेऑफ के टॉप टू टीमों की बात कर रहे हैं, जहां फिलहाल अब सीधा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच दिख रहा है. हालांकि, पंजाब किंग्स के लिए भी उम्मीदें अभी पूरी तरह से मरी नहीं है. प्लेऑफ के इस पूरे समीकरण का अंकगणित समझें, उससे पहले जरा एक नजर पॉइंट्स टेबल में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकीं टॉप फोर टीमों की मौजूदा पोजिशन पर डालते हैं.

IPL 2025 का पॉइंट्स टेबल

IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में 13 मैचों में 18 अंक लेकर गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर है. वहीं दूसरा नबंर पंजाब किंग्स का है और उसके 13 मैचों में 17 अंक हैं. वहीं RCB के भी 13 मैचों में 17 अंक हैं और वो तीसरे स्थान पर है. पंजाब किंग्स का रनरेट (0.327) सिर्फ RCB के रनरेट (0.255) से बेहतर है. वहीं 13 मैचों में 16 अंक लेकर मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है.

गुजरात टाइटंस टॉप 2 में बनी रह सकती है

अब एक बात तो साफ है कि गुजरात टाइटंस, जिसका अगला और आखिरी ग्रुप मैच CSK से है, उसके लिए टॉप टू से बाहर होना मुश्किल दिख रहा है. क्योंकि एक तरफ जहां वो बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है, वहीं दूसरी तरफ CSK का प्रदर्शन उतना ही अब तक खराब रहा है. दूसरे उनका रनरेट भी बेहतर है. अब मान लें कि अगर वो CSK से हारते हैं तो उस सूरत में टॉप टू से बाहर हो सकते हैं. मगर उसके लिए जीत का अंतर इतना हो कि असर इनके रनरेट पर भी पड़े.

प्लेऑफ में RCB vs MI

ऐसे में सारी लड़ाई RCB, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स पर आकर टिक जाती है. तो इन टीमों के लिए समीकरण क्या हैं? RCB की बात करें तो उसे अपना अगला मैच LSG के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा. उसके अलावा ये कोशिश करनी होगी कि मुंबई इंडियंस अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में पंजाब किंग्स को हरा दे.

मुंबई इंडियंस की बात करें तो उसके लिए समीकरण एक पंजाब किंग्स को हराने का तो है ही, साथ ही दुआ करनी चाहिए कि LSG के खिलाफ RCB हार जाए.

दिल्ली से हार के बाद पंजाब किंग्स हुई बाहर?

पंजाब किंग्स पर दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद टॉप टू की रेस से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है. उसके लिए समीकरण ये है कि वो अपना आखिरी ग्रुप मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीते. साथ ही RCB को LSG हरा दे. अगर ना भी हराए तो RCB की जीत का रनरेट ज्यादा ना हो. अगर वो बड़े मार्जिन से जीती तो भी पंजाब किंग्स को टॉप टू से बाहर होना पड़ेगा.





Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 + three =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

AMD graphics cards likely to rise by 10%, according to new leak

AMD graphics cards could be set for a...

Giant Simulator Reborn codes (July 2026)

Yes, endlessly tapping a PC mouse is surprisingly...

Pragmata was called disappointing by Capcom in early internal reviews

Pragmata, the sci-fi action shooter from Capcom, is...

Top Selling Gadgets