शाहरुख खान संग ये खास शख्स भी नहीं था मौजूद, फिर भी ग्रैंड रहा अबराम का 12वां बर्थडे, सामने आया पार्टी का इनसाइड वीडियो

Date:

- Advertisement -


AbRam 12th birthday
Image Source : INSTAGRAM
अबराम का बर्थडे सेलिब्रेशन।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान ने 27 मई को अपना 12वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बार अबराम का बर्थडे काफी प्राइवेट अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के आर्ट्स कैफे में यह छोटा लेकिन बेहद प्यारा जश्न आयोजित किया गया था। कम लोगों की मौजूदगी के बाद भी से सेलिब्रेशन का ग्रैंड और खूबसूरत रहा। इस पारिवारिक समारोह की एक झलक NMACC के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई, जिसमें अबराम के जन्मदिन की झलकियां नजर आईं। वीडियो में फैमिली के कई मेंबर्स नजर आ रहे हैं, सिर्फ इसमें शाहरुख खान मौजूद नहीं हैं।

शानदार रहा अबराम का बर्थडे सेलिब्रेशन

अबराम के बर्थडे सेलिब्रेशन के इस इनसाइड वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘अबराम के जन्मदिन के जश्न के लिए सुहाना खान और परिवार के साथ गौरी खान का दोबारा स्वागत करना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। यह शाम मिठास, मुस्कान और पारिवारिक प्यार से भरी रही।’ वीडियो में अबराम को अपनी बहन सुहाना खान के साथ मुस्कुराते हुए कार्यक्रम स्थल में एंट्री करते हुए दिखाया गया है। कुछ ही देर बाद उनकी मां गौरी खान को भी पार्टी में शामिल होते देखा गया। वीडियो में पिज्जा, मिठाइयां, अलग प्रकार की डिशेज और एक खूबसूरत चॉकलेट बर्थडे केक भी दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो 

नहीं मौजूद रहे ये दो फैमिली मेंबर

इस जश्न में गौरी की मां और शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने इस मौके को और खास बना दिया। हालांकि वीडियो में शाहरुख खान और उनके बड़े बेटे आर्यन खान नजर नहीं आए, जिससे फैंस को थोड़ी हैरानी जरूर हुई। अबराम के जन्मदिन का यह छोटा सा समारोह भले ही निजी था, लेकिन इसमें प्यार, अपनापन और खुशियों की कोई कमी नहीं थी। शाहरुख और गौरी खान के तीन बच्चे हैं आर्यन, सुहाना और अबराम। अबराम साल 2013 में सेरोगेसी के जरिए जन्मे थे, अक्सर अपने पिता के साथ सार्वजनिक मौकों पर नजर आते हैं। खास तौर पर जब शाहरुख अपने मुंबई स्थित घर ‘मन्नत’ की बालकनी से फैंस का अभिवादन करते हैं, अबराम भी अक्सर उनके साथ दिखाई देते हैं।

इस प्रोजेक्ट में अबराम ने किया काम

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में अबराम ने एक खास प्रोजेक्ट में भी हिस्सा लिया है। उन्होंने डिज़्नी की आने वाली फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ के हिंदी संस्करण में मुफासा के किरदार के लिए डबिंग की है। इस फिल्म में उनके बड़े भाई आर्यन खान ने सिम्बा की आवाज दी है। यह फिल्म 1994 की क्लासिक ‘द लायन किंग’ का प्रीक्वल है और इसका निर्देशन ऑस्कर विजेता निर्देशक बैरी जेनकिंस कर रहे हैं।

Latest Bollywood News





Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three − one =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PC price rises to slow this year, says Asus, though not in time for the Steam Machine launch

With gaming PC components having risen in price...

Jujutsu Legacy codes (June 2026)

Looking to get ahead in the next big...

League of Legends Classic is real: “This was the right time”

League of Legends Classic is official. We weren't...

Top Selling Gadgets