शाहरुख खान से भिड़ेंगे AJAY DEVGN! KING पर बहुत भारी पड़ेगा ये एक फैसला!

Date:

- Advertisement -


शाहरुख खान से भिड़ेंगे AJAY DEVGN! KING पर बहुत भारी पड़ेगा ये एक फैसला!

इस टक्कर में कौन जीतेगा बाजी?

बात इस साल की हो, या फिर साल 2026 की… कई बड़े क्लैश देखने को मिलने वाले हैं. लेकिन देखना दिलचस्प यह होगा कि कौन सा स्टार किसे तगड़ी टक्कर देता है और कौन बाजी जीतता है. खैर, इस वक्त Shah Rukh Khan का पूरा फोकस अपनी अपकमिंग फिल्म KING की तरफ है. वहीं दूसरी ओर Ajay Devgn भी अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बिजी हैं. उनकी दो फिल्में इस साल आ चुकी हैं. जहां एक हिट, तो दूसरी फ्लॉप रही. इसी बीच अजय की Drishyam 3 को रिलीज डेट मिल गई. 2 अक्टूबर 2026 में फिल्म आएगी, पर फिर शाहरुख के लिए खतरा क्यों?

अजय देवगन की दृश्यम के दोनों पार्ट्स को जाबड़ रिस्पॉन्स मिला था. तीसरे पार्ट को लेकर भी फैन्स काफी एक्साइटेड हैं, जिसका हाल ही में ऐलान किया गया. पर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि क्या शाहरुख खान की KING के लिए यह क्लैश खतरा न बन जाए. क्या सच में दोनों फिल्मों की थिएटर में टक्कर होगी? क्या है पूरा मामला…

क्यों अजय का पलड़ा भारी?

2 अक्टूबर को छुट्टी के चलते मेकर्स पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहते हैं. ऐसे में अगर इस दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, तो फिर बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे पीटे जाएंगे. हर तरफ तगड़े फायदे की उम्मीद है. पर 2 अक्टूबर का दिन दृश्यम फैन्स के लिए अहम है. जहां पहले पार्ट से जुड़े एक सवाल के चलते यह दिन और भी चर्चा में रहता है. ”क्या किया था 2 अक्टूबर को?” तो वहीं, पार्ट 2 में बताया जाता है कि इस दिन आखिर क्या किया था.

Vijay Salgaonkar के लिए 2 अक्टूबर का दिन बड़ा साबित हो सकता है. तो मेकर्स ने एकदम सही दिन फिल्म रिलीज करने के लिए चुना है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक, पैनोरमा स्टूडियोज ने बताया कि वो ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग शुरू जल्द की शुरू कर सकते हैं. फिल्मांकन इसी साल अगस्त से शुरू हो जाएगा. वहीं फिल्म को अभिषेक पाठक डायरेक्ट करने वाले हैं. लेकिन अब खबर यह भी है कि इसी वक्त शाहरुख खान की KING भी आ रही है. 2 अक्टूबर का दिन जितना अजय की फिल्म के लिए सॉलिड है, उतना ही खतरनाक शाहरुख के लिए हो सकता है.

कब आएगी किंग?

यूं तो किंग के मेकर्स ने फिल्म का अबतक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. लेकिन ऐसी चर्चा है कि उनका पूरा फोकस इसी तारीख पर था. दोनों फिल्मों को साथ लाने का दोनों ही मेकर्स को तगड़ा नुकसान हो सकता है. देखना होगा कि क्लैश वाली बात में कितनी सच्चाई है. अगर सही है तो फिर अजय देवगन का पलड़ा भारी है.





Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × three =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CD Projekt Red boss believes Cyberpunk 2077 cost developer fans, pins hopes on The Witcher 4

CD Projekt Red's co-CEO Michał Nowakowski has admitted...

The Steam Machine’s price has finally been revealed, and it’s not cheap

After months of waiting and speculation, Valve has...

Steam Machine release date, specs, and price

Find out everything you need to know about...

Top Selling Gadgets