फिर वही बात! होने वाले दामाद के साथ खुद ही रचा ली शादी, बेटी भी बोली- मां, पहले आप कर लो, मैं बाद में कर लूंगी

Date:

- Advertisement -


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक 46 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी के होने वाले 23 वर्षीय दामाद से मंदिर में शादी कर ली। विधवा महिला अपनी बेटी के लिए लड़का ढूंढ रही थी तभी उसे युवक से प्यार हो गया। बेटी को पता चलने पर उसने मां को शादी करने के लिए कह दिया क्योंकि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। आकर्षण या प्रेम…? कारण चाहें जो हो मगर, सोमवार को 46 वर्षीय महिला ने अपने होने वाले दामाद से शादी कर ली। उसने जिस युवक से अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था, उससे घंटों फोन पर बातचीत करती रही। 

कुछ दिनों से दोनों कहने लगे कि एक-दूसरे से प्रेम हो गया है। यह बात युवती तक पहुंची तो उसने मां से कह दिया कि आप पहले शादी कर लो। मेरा क्या, मैं फिर कभी कर लूंगी। वो महिला सामाजिक-नैतिक जिम्मेदारी को पीछे धकेलकर मंदिर में पहुंची और होने वाले दामाद से शादी कर ली।
यह है पूरा मामला

बंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति का तीन वर्ष पहले निधन हो गया था। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। 20 वर्षीय बेटी का घर बसाने के लिए महिला रिश्तेदारों से लड़का पूछ रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ माह पहले उसने अपनी बेटी का रिश्ता 23 वर्षीय युवक से कर दिया, जोकि कृषि करता है। शादी की तारीख तय करनी थी, अन्य तैयारियां भी होनी थीं, इसके लिए महिला अपने होने वाले दामाद से अक्सर बात करने लगी। 

युवती ने बताया कि कुछ दिनों से मां का व्यवहार बदला नजर आने लगा था। वह चोरी-छिपे फोन पर बात करने जाती थी। जिस युवक से शादी तय हुई, वह भी गांव में आवाजाही करता मगर, उससे बात नहीं करता था। शक होने पर मां पर निगाह रखने लगी। इसके बाद पता चला कि मां उसी युवक से बात करती हैं, जिससे मेरी शादी तय हुई है। उस युवक को फोन किया तो वह बात छिपाने लगा मगर, मां ने स्वीकार लिया कि उन दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया है। 
युवती बोली, ये दोनों गांव छोड़कर भाग न जाएं, समाज में बदनामी का नया कारण न बनें इसलिए मैं रास्ते से हट गई। मैंने कह दिया कि आप दोनों शादी कर लो, जिसके बाद सोमवार को महिला ने युवक को बुलाया। बातचीत के बाद तय हुआ कि मंदिर में शादी होगी। युवती की मौजूदगी में उसकी मां ने अपने होने वाले दामाद को वरमाला डाल दी। वे दोनों फिलहाल गांव से अन्यत्र चले गए हैं।बता दें कि हाल ही में यूपी के अलीगढ़ जिले में होने वाले दामाद के साथ महिला के भागने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ था। वहीं, इस घटना के कुछ दिनों बाद ऐसा ही मामला बस्ती जिले से भी सामने आया था।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 3 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Fan-favorite map returns to CS2 competitive play in Premier Season Five

Valve has confirmed that Cache is returning to...

Gamesir G7 Pro review – a fantastically capable PC controller for a great price

VerdictWhile the Gamesir G7 Pro is far from...

Steam Machine review roundup: Hefty pricetag for a niche product

The Steam Machine is almost here. Valve has...

Top Selling Gadgets