मधुमक्खी निगलने के कारण हुआ हार्ट अटैक! करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के करीबी ने किया बड़ा खुलासा – karisma kapoor s ex-husband sunjay kapoor heart attack caused by swallowing a bee during playing polo suhel seth

Date:

- Advertisement -


अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और कारोबारी संजय कपूर का गुरुवार शाम 53 साल की उम्र में निधन हो गया। यह घटना इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान हुई। बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ के अनुसार, माना जाता है कि खेल के दौरान गलती से मधुमक्खी निगलने के कारण कपूर को दिल का दौरा पड़ा। कपूर बिजनेस और पोलो जगत में एक जाना-माना नाम थे। सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट अहमदाबाद में कल हुई विमान दुर्घटना को लेकर था।

सेठ ने न्यूज एजेंसी ANI से खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया: यह एक बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहयोगी के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

एक्स पर उन्होंने लिखा, “संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ… यह एक भयानक क्षति है और उनके परिवार और उनके सहकर्मी के प्रति गहरी संवेदना है।” कपूर ने एंटरप्रेन्योर और पूर्व मॉडल प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी।

उन्होंने अपने निधन से कुछ घंटे पहले लिखा था, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस मुश्किल घड़ी में शक्ति प्रदान करे।”

क्या गलती से मधुमक्खी निगलने से दिल का दौरा पड़ सकता है?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इंडियन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के महासचिव डॉ. सीएम नागेश ने बताया, “मधुमक्खी निगलने से गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं, खासकर अगर कीट व्यक्ति को अंदरूनी रूप से डंक मारता है, जैसे गले या सांस लेने वाले रास्ते में।”

गुड़गांव के मणिपाल अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्रा कहते हैं, “ऐसा होने की संभावना बहुत कम है। अगर ऐसा होता भी है, तो आमतौर पर ऐसा मधुमक्खी के डंक से होने वाली एनाफिलेक्टिक प्रतिक्रिया के कारण होता है, जिससे कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।”

डॉ. नागेश इस बात से सहमति जताते हुए कहते हैं कि मानव शरीर के ऐसे संवेदनशील जगह में मधुमक्खी के डंक से सूजन, जलन या यहां तक ​​कि एनाफाइलैक्सिस नाम की एलर्जी भी हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि अकेले मधुमक्खी के डंक से सीधे तौर पर दिल का दौरा नहीं पड़ता है, लेकिन शरीर की तीव्र प्रतिक्रिया, खासकर अगर सांस लेने में गंभीर समस्या हो या ब्लड प्रेशर में तेजी से गिरावट हो, तो हार्ट पर काफी दबाव पड़ सकता है।”

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी और तलाक

साल था 2003, जब बॉलीवुड की सुपरस्टार करिश्मा कपूर ने बिजनेस टायकून संजय कपूर (Sunjay Kapur) से शादी की। एक भव्य शादी, जो देशभर में सुर्खियां बनी। लेकिन 2014 में दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और दोनों ने तलाक की अर्जी डाल दी। दो साल की कानूनी लड़ाई के बाद, 2016 में उनका रिश्ता कागजों पर भी खत्म हो गया।

करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं – एक बेटी समायरा और बेटा कियान।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − three =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Are there any Storage Hunters Open World codes?

Have you tracked down some good deals yet?...

Bad news, Blizzard won’t be running a fresh Season of Discovery server in WoW Classic

Season of Discovery has seen a resurgence in...

Wardogs cheaters will be easy to deal with, claims CEO

FPS games on PC have had cheaters and...

Top Selling Gadgets