
आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों आयरलैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में फैंस की निगाहें अब दूसरे टी-20 मैच पर टिकी हुई हैं। यह मुकाबला 14 जून को भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा।
इससे पहले वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच मई में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जो अंत में एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ था। वनडे सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 124 रनों से हराया था। वहीं दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने 197 रनों के अंतर से बड़ी जीत जीत दर्ज की थी। हाल के दिनों में व्हाइट बॉल सीरीज में आयरलैंड का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में टी-20 सीरीज में भी आयरलैंड की टीम वेस्टइंडीज को हराकर उलटफेर कर सकती है।
टी-20 में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 टी-20 मैच खेले गए हैं, जहां वेस्टइंडीज और आयरलैंड ने 3-3 मुकाबलों में जीत दर्ज किए हैं वहीं दो मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला। ऐसे में आज फिर दोनों टीमों के फैंस एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
IRE vs WI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, मार्क अडायर, जॉर्ज डॉकरेल, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेन व्हाइट, गेविन होए
वेस्टइंडीज: जॉनसन चार्ल्स, एविन लुईस, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ



