Kedarnath Helicopter Crash Photos Video Update | Uttarakhand Char Dham Yatra | केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत: मरने वालों में 2 साल का बच्चा भी; चार धाम हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगाई

Date:

- Advertisement -


  • Hindi News
  • National
  • Kedarnath Helicopter Crash Photos Video Update | Uttarakhand Char Dham Yatra

गौरीकुंड/रुद्रप्रयाग2 घंटे पहलेलेखक: पंकज राणा

  • कॉपी लिंक
क्रैश होते ही हेलिकॉप्टर में आग लग गई। हादसे वाली जगह पर मलबा बिखरा है। - Dainik Bhaskar

क्रैश होते ही हेलिकॉप्टर में आग लग गई। हादसे वाली जगह पर मलबा बिखरा है।

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों में महाराष्ट्र का 2 साल का बच्चा भी शामिल है।

हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था। शुरुआती जानकारी में खराब मौसम को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।

हेलिकॉप्टर में यूपी-महाराष्ट्र के 2-2 और उत्तराखंड, गुजरात के 1-1 यात्री थे। पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर, राजस्थान के रहने वाले थे। गौरीकुंड से NDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को भेजा गया है।

IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि आग में झुलसने की वजह से डेड बॉडी को आईडेंटिफाई करने में मुश्किल हो रही है। मृतकों का DNA टेस्ट होगा, उसके बाद ही परिजन को सौंपेंगे।

इस बीच, चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हेली सर्विस के संचालन को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे। इसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाएगा।

हेलिकॉप्टर क्रैश की 4 तस्वीरें…

हेलिकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के जंगलों में गिरा और उसमें आग लग गई।

हेलिकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के जंगलों में गिरा और उसमें आग लग गई।

हादसे में हेलिकॉप्टर पूरी तरह से जल गया।

हादसे में हेलिकॉप्टर पूरी तरह से जल गया।

हादसे वाली जगह पर हेलिकॉप्टर का मलबा पड़ा है।

हादसे वाली जगह पर हेलिकॉप्टर का मलबा पड़ा है।

NDRF और SDRF की टीमें राहत-बचाव का काम कर रही हैं।

NDRF और SDRF की टीमें राहत-बचाव का काम कर रही हैं।

केदारनाथ से लौटते समय हादसा हुआ

हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वालों की जानकारी

1. पायलट राजवीर सिंह (जयपुर, राजस्थान) 2. विक्रम सिंह रावत (ऊखीमठ, उत्तराखंड) 3. विनोद देवी (उत्तर प्रदेश) 4. तृष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश) 5. राजकुमार सुरेश (गुजरात) 6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (महाराष्ट्र) 7. काशी (महाराष्ट्र)

CM धामी बोले: राहत-बचाव का काम जारी हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- ‘रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’

8 दिन पहले रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 7 जून को तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। इस दौरान हेलिकॉप्टर के पीछे का हिस्सा कार पर गिरते ही टूट गया था। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

हेलिकॉप्टर के पंखे से हाईवे किनारे बनी दुकान की टीन शेड भी उड़ गई थी। इस दौरान दुकान में बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें…

मई में हेलिकॉप्टर क्रैश की 2 घटना हुई

8 मई: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

हेलिकॉप्टर निजी कंपनी का था। जो देहरादून से आ रहा था।

हेलिकॉप्टर निजी कंपनी का था। जो देहरादून से आ रहा था।

उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बरेली की रहने वाली मां-बेटी भी थीं।

हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था। प्रशासन के मुताबिक, 7 सीटर हेलिकॉप्टर में 5 महिलाएं और पायलट रॉबिन समेत 2 पुरुष सवार थे। हेलिकॉप्टर गुजरात की अहमदाबाद बेस्ड एरोटांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था। यह बेल (Bell-VT-QXF) हेलिकॉप्टर था।

17 मई: केदारनाथ में एयर एम्बुलेंस क्रैश

उत्तराखंड के केदारनाथ में 17 मई को एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

उत्तराखंड के केदारनाथ में 17 मई को एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

उत्तराखंड के केदारनाथ में 17 मई को एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। हेलिकॉप्टर में तीन लोग पायलट, डॉक्टर और नर्स सवार थे। तीनों सुरक्षित बच गए थे। यह हेलिकॉप्टर ऋषिकेश एम्स से मरीज को लेने केदारनाथ आ रहा था। तभी लैंडिंग के वक्त अचानक बेकाबू होकर जमीन पर गिर गया। हादसा हेलिकॉप्टर की टेल बान टूटने से हुआ था।

रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया था- पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। लैंडिंग के दौरान एयर एंबुलेंस के पीछे का हिस्सा टूट गया था, जिस वजह से वह अचानक नीचे गिर गया।

3 दिन पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 पैसेंजर्स की मौत हुई थी

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया था। प्लेन सवार 241 लोगों की मौत हुई है। एक जीवित बचा है। मारे गए 241 लोगों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक है। प्लेन जिस हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया था, वहां से 29 शव मिले हैं। कुल शवों की संख्या 270 हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…

——————-

उत्तराखंड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अंकिता ने बताया था- इतना गंदा रिसॉर्ट, मुझे *** बनाना चाहते हैं, खुद को नहीं बेचूंगी; कैसे फंसा पूर्व ‌BJP मंत्री का बेटा

17 सितंबर 2022 की रात करीब 10 बजे। ऋषिकेश के एक रिसॉर्ट में काम करने वाली 19 साल की अंकिता भंडारी अपने दोस्त पुष्प को वॉट्सएप चैट पर लिखती हैं- ये होटल इतना गंदा है। मुझे *** बनाने पर तुले हैं। मैं गरीब हूं तो क्या 10 हजार में बिक जाऊं!’ अगले ही दिन अंकिता गायब हो जाती हैं और 5 दिन बाद नहर में उसकी लाश मिलती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 + eight =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Valve just killed the Steam Machine Companion Cube

Both prospective Steam Machine buyers and new owners...

Pick up Arc Raiders for less than $25 on Fanatical ahead of its next big update

At launch, Arc Raiders took the world by...

Rockstar devs could go on strike before GTA 6 launch as unionization talks grow

Developers at Rockstar Games are attempting to gain...

Star Wars Galactic Racer is surprisingly deep and pod racing at its finest

"I don't know why," Kieran Crimmins, Creative Director...

Top Selling Gadgets