Lava Prowatch Xtreme buy from amazon at just rs 16 early shoppers know offer | मात्र 16 रुपये में मिलेगी 4,499 वाली स्मार्टवॉच, नहीं मिलेगा इससे अच्छा मौका! जानें कैसे

Date:

- Advertisement -


Prowatch Xtreme Smartwatch: अगर आपको स्मार्टवॉच का शौक है और आप अपने लिए सस्ते में एक बढ़िया और स्टाइलिश स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. आप एक धांसू स्मार्टवॉच को कम से कम दाम में खरीद सकते हैं. शायद ही आपको इससे अच्छा मौका दोबारा मिले. हाल में Lava कंपनी ने अपनी Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच लॉन्च की है. इस स्मार्टवॉच की कीमत 4,499 रुपये से शुरू होती है. लेकिन, अच्छी खबर यह है कि आप इसे मात्र 16 रुपये में खरीद सकते हैं. आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे होगा. आइए आपको बताते हैं. 

16 रुपये में ऑर्डर कर पाएंगे स्मार्टवॉच 
Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच की बिक्री कल यानी 16 जून से शुरू होगी. आप अमेजन पर दोपहर 12 से इसे खरीद पाएंगे. कंपनी ने स्मार्टवॉच पर बंपर ऑफर लाने का ऐलान किया है, जिसके तहत शुरुआती 50 कस्टमर्स प्रोवॉच एक्सट्रीम के सिलिकॉन वेरिएंट को मात्र 16 रुपये में ऑर्डर कर पाएंगे. इसका मतलब है कि सबसे पहले ऑर्डर करने वाले 50 कस्टमर्स इस वॉच को खरीद पाएंगे. इसके लिए कस्टमर्स को चेकआउट के समय XTREME16 कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा. 

Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच की कीमत 
कंपनी ने Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच को सिलिकॉन, नायलॉन और मेटल तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. सिलिकॉन वेरिएंट की कीमत 4,499 रुपये है लेकिन, इसे लॉन्च डे ऑफर के तहत यानी 16 जून को इसे 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. नायलॉन वेरिएंट का प्राइस 4,699 रुपये रखा गया है, जिसे 4,199 रुपये में ऑर्डर किया जा सकेगा. वहीं, मेटल वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है. इसके लिए ग्राहकों को 4,499 रुपये देने होंगे. इसके अलावा ग्राहकों को सभी वेरिएंट पर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा. 

Prowatch Xtreme स्पेसिफिकेशंस 
स्मार्टवॉच में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 466 × 466 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 326 PPI की डेंसिटी है और 500 निट्स तक की ब्राइटनेस है,  जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखेगी. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है. इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट भी है और साथ ही यह IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल से सुरक्षित है.

यह भी पढ़ें – Instagram पर आ रहे नए फीचर्स! यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें डिटेल्स

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स
वॉच में ढेर सारे हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट मिलता है. यह स्मार्टवॉच 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है और इसमें 6 गाइडेड रनिंग कोर्स भी हैं, जो आपको दौड़ने में मदद करेंगे. इसमें HX3960 PPG सेंसर लगा है जो आपकी हार्ट रेट (दिल की धड़कन) और SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) की निगरानी करता है.

यह भी पढ़ें – खुशखबरी! फ्री में आधार अपडेट करने की डेट बढ़ी, इस दिन तक फ्री में होंगे बदलाव

साथ ही इसमें VO2 Max, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), एनर्जी मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग जैसे कई हेल्थ फीचर्स मिलते हैं. मोशन ट्रैकिंग के लिए इसमें 6-एक्सिस G-सेंसर दिया गया है. प्रोवॉच एक्सट्रीम में 300mAh की बैटरी है. यह ATD3085C चिपसेट पर चलती है और ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करती है. इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और मैसेज या नोटिफिकेशन के लिए क्विक रिप्लाई का फीचर भी है. यह एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करती है. 



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

20 − two =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

AMD graphics cards likely to rise by 10%, according to new leak

AMD graphics cards could be set for a...

Giant Simulator Reborn codes (July 2026)

Yes, endlessly tapping a PC mouse is surprisingly...

Pragmata was called disappointing by Capcom in early internal reviews

Pragmata, the sci-fi action shooter from Capcom, is...

Top Selling Gadgets