Punjab Weather ; Rain Alert Meteorological Department | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पंजाब में आज फिर होगी बारिश: 7 जिलों में यलो अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान 3.9 डिग्री तक गिरा – Amritsar News

0
20
Advertisement


आज भी पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है और बादल छाए रहने का अनुमान है। अमृतसर में सुबह के समय वॉक करते हुए लोग।

पंजाब में आज भी बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले दो दिनों में बने हालातों के बाद पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में औसतन 3.9 डिग्री सेल्सि

.

पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। जिसमें लुधियाना में 4.4 मिमी, पटियाला में 3.0 मिमी, मोहाली में 0.5 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी पंजाब के ज्यादातर जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

22 जून तक राहत के बने आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 से 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा), गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

अगले दो दिन में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन इसके बाद फिर से 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब में आज का मौसम

अमृतसर– हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 28 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

20 − 10 =