पंजाब के मौसम को लेकर Warning, 17, 18,19,20 और 21 का ताजा Update

0
22
Advertisement


punjabkesari.in Tuesday, Jun 17, 2025 – 07:20 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब के मौसम को लेकर ताजा जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक लोगों को अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 17 जून से 21 जून 2025 तक के लिए जिलेवार चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में आंधी, तेज हवाएं और भारी बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की अपील की गई है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून को बठिंडा, मानसा, फाजिल्का, मोगा, अमृतसर समेत कई अन्य जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी, वहीं इन इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 18 जून को सिर्फ पठानकोट और होशियारपुर में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही 19 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला और नवांशहर में फिर से गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 20 जून को पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, मोहाली, पटियाला में भारी बारिश होगी। इसके अलावा विभाग ने 21 जून को सबसे ज्यादा चेतावनी दी है। विभाग ने पठानकोट, पटियाला, संगरूर, बरनाला, बठिंडा और मानसा जिलों के लिए न सिर्फ येलो अलर्ट जारी किया है, बल्कि गरज के साथ बारिश, भारी बारिश और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

सबसे ज्यादा पढ़े गए










Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × 1 =