Punjab Weather: पंजाब में आज से मानसून का आगमन, भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी

0
19
Advertisement


जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में रविवार को मानसून पहुंच सकता है। भारी वर्षा के साथ मानसून का आगमन होने की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। जबकि 23 व 25 जून को भी कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

वहीं, 25 जून को भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 26 व 27 जून को पंजाब के कुछ हिस्सों में वर्षा के आसार है। उधर शनिनवार को पठानकोट, चंडीगढ़, अमृतसर, गुरदासपुर व रोपड़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

मौसम में बदलाव आने की वजह से अन्य दिनों के मुकाबले तापमान कम रहा। अधिकांश जिलों में बादल छाएं रहे और दिन का तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पठानकोट में 30 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर, होशियारपुर व रूपनगर में 33 डिग्री, जालंधर में 34 डिग्री, लुधियाना में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen − 6 =