- Advertisement -
सर्वार्थ सिद्धि योग में सोमवार को प्रदोष व्रत और बुधवार को आषाढ़ी अमावस्या मनाएगी जाएगी। दोनों ही दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार का प्रदोष व्रत का संयोग बहुत कम आता है, जो 23 जून को रहेगा।
.
इस दिन भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर दूध, दही, बिल्व पत्र, भांग व फल आदि अर्पण कर समृद्धि की कामना करनी चाहिए। सोम प्रदोष पर शिव मंदिरों में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
वहीं, आषाढ़ी अमावस्या बुधवार को रहेगी। इस दिन विशेष धर्म-कर्म होगा। नदियों और तीर्थ स्थलों पर स्नान दान पुण्य होगा। गायों को हरा चारा डाला जाएगा। गरीब व असहायों को दान-पुण्य किया जाएगा।
- Advertisement -