Polytechnic Entrance Exam Results Announced 1660 Students Pass in Etah District 1660 ने पास की पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा, Etah Hindi News

0
23
Advertisement


Etah News – संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। एटा जिले में 3200 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1660 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। अब काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून…

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 26 June 2025 10:33 PM
1660 ने पास की पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। जनपद में प्रवेश परीक्षा देने वाले 1660 छात्र-छात्राएं पास हुए है। प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद में स्थापित एकमात्र राजकीय पॉलीटेक्निक नगरिया मोड एटा के प्रधानाचार्य/ नोडल अधिकारी चंद्रप्रकाश ने बताया है कि वर्ष 2025 की प्रवेश परीक्षा में जनपद से 3200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 1660 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने की सूची प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि जनपद के पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को कॉलिंग कर प्रवेश से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। संस्था स्तर पर तुषार शर्मा विभागाध्यक्ष यांत्रिक, खुशबू वर्मा विभागाध्यक्ष सिविल, चरितेन्द्र सिंह कर्मशाला अधीक्षक, सुमित सिंह व्याख्याता भौतिकी, अखिलेश कुमार सिंह व्याख्याता यांत्रिक, मुकेश कुमार व्याख्याता सिविल आदि की टीम गठित कर दी गई है।

काउन्सिलिंग प्रक्रिया प्रथम चरण में 27 जून से दो जुलाई तक छात्र अपना ऑनलाइन चॉइस फिलिंग करा सकते हैं। जिसका रिजल्ट 3 जुलाई को घोषित कर किया जायेगा। 4 जुलाई से डॉक्यूमेन्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जायेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

20 − 16 =