Jhanak Upcoming Spoiler Alert Rishi Jhanak in Danger as they try to escape village star plus show Jhanak Spoiler: झनक और ऋषि को पकड़ लेंगे गांववाले, क्या हो जाएगी दोनों की शादी?, Entertainment Hindi News

0
15
Advertisement


स्टार प्लस के सीरियल झनक में आप देखेंगे कि झनक और ऋषि खुद को नई मुसीबत में पाएंगे। ऋषि को भागने में झनक उसकी मदद करेगी, लेकिन गांव के लोग दोनों को पकड़ लेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि झनक और ऋषि के साथ गांववाले क्या करेंगे।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 21 June 2025 01:33 PM
Jhanak Spoiler: झनक और ऋषि को पकड़ लेंगे गांववाले, क्या हो जाएगी दोनों की शादी?

स्टार प्लस के सीरियल झनक में अबतक आपने देखा कि ऋषि और झनक के एक साथ रात बिताने के बाद सभी गांववाले दोनों की शादी कराना चाहते हैं। इसके लिए वो ऋषि को बंदी भी बना लेते हैं। हालांकि, झनक ऋषि के कमरे का ताला खोलने में कामयाब हो जाती है और उसे वहां से निकालकर गांव से बाहर जाने के रास्ते पर ले जाती है। हालांकि, झनक इस बात से अनजान है कि उसके मामा को ऋषि के भागने का पता चल जाता है। 

ऋषि को भगाएगी झनक

झनक के मामा ऋषि से बात करने के लिए उसके कमरे में जाते हैं। जैसे ही वो ताला खोलते हैं उन्हें पता चलता है कि ऋषि वहां से भाग गया है। वो ऋषि को ढूंढने के लिए गांव के दूसरे आदमियों को बुलाते हैं। इसके बाद वो सब ऋषि की खोज में लग जाते हैं। 

गांववालों की पकड़ में आ जाएगी ऋषि

आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि ऋषि गांव से भागने ही वाला होता है कि वहां सब लोग आ जाते हैं। वो ऋषि को रोकने की कोशिश करते हैं। वो ऋषि पर गुस्सा करते हैं, लेकिन ऋषि की मदद के लिए झनक वापस आती है। 

क्या हो जाएगी झनक और ऋषि की शादी?

हाथ में लाठी लेकर ऋषि को पकड़ने आए लोगों को झनक धमकी देती है। वो कहती है कि अगर किसी ने भी ऋषि को पकड़ा तो वो उन लोगों को मारेगी। इसके बाद झनक और ऋषि को सभी गांववाले जैसे-तैसे करके पकड़ते हैं और दोनों को कहते हैं कि अब वो दोनों की शादी आज ही कराएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि क्या जबरदस्ती हो जाएगी ऋषि और झनक की शादी। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine + four =