आज बच्चे-टीचर साथ डांस करते हैं, हम तो खुलकर बोल भी नहीं पाते थे…शुभांशु शुक्ला पहुंचे अपने स्कूल, बचपन की यादें शेयर कीं – SHUBHANSHU SHUKLA IN LUCKNOW

0
36
Advertisement


लखनऊ : ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मंगलवार को अलीगंज के सिटी मोंटेसरी स्कूल पहुंचे. यहां बच्चों और टीचर ने उनका ग्रैंड वेलकम किया. अपने स्कूल पहुंचे शुभांशु शुक्ला भावुक हो गए. क्लासरूम में पहुंचे तो अपनी सीट को देखकर बचपन के दिनों की याद ताजा हो गई. उन्होंने अपनी यादें शेयर कीं. कहा कि आज समय काफी बदल गया है. आज बच्चे और टीचर का जो रिश्ता है वही रिश्ता का काश हमारे समय में भी होता.

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बचपन की यादें शेयर की.

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बचपन की यादें शेयर की. (Photo Credit; ETV Bharat)

आज का माहौल बिल्कुल अलग : शुभांशु शुक्ला ने कहा कि जब हम पढ़ाई करते थे तब हम टीचरों का बहुत सम्मान करते थे. हम टीचर से बात करने से भी डरते थे. सोचते थे कि कहीं कुछ गलत बोल दिया तो सर नाराज हो सकते हैं. लेकिन आज का माहौल बिल्कुल अलग है. टीचर और बच्चे साथ में डांस करते हैं. आज का बच्चा अपने टीचर से खुलकर अपनी बात कहता है, जो हमारे समय में संभव नहीं था.

बच्चों के मॉडल को शुभांशु शुक्ला ने देखा और तारीफ की.

बच्चों के मॉडल को शुभांशु शुक्ला ने देखा और तारीफ की. (Photo Credit; ETV Bharat)

अपने मॉडल को स्टार्टअप बनाएं : उन्होंने कहा कि इट्स लाइक कमिंग बैक होम, थैंक यू. मैं चाहता हूं कि बच्चों ने जो मॉडल बनाया है वह जरूर एक स्टार्टअप के तौर पर साकार रूप ले और इसका फायदा हमारे देश और मानवता का हो. शुभांशु शुक्ला ने बच्चों से कहा कि आज मैं बहुत थोड़े समय के लिए यहा आया हूं, पर मैं आपसे प्रॉमिस करता हूं कि अगली बार मैं आप लोगों के साथ ज्यादा समय स्पेंड करूंगा. जल्द ही आप लोगों के बीच आऊंगा.

शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मॉडल को एक स्टार्टअप बनाएं.

शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मॉडल को एक स्टार्टअप बनाएं. (Photo Credit; ETV Bharat)

अगली बार आने का किया प्रॉमिस : उन्होंने बच्चों से प्रॉमिस किया कि वह अगली बार जब आएंगे तो उनको अपनी स्टोरी और वीडियो के माध्यम से अंतरिक्ष यात्रा और उसकी तैयारी के पीछे की कहानी को शेयर करेंगे. उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि वह देस और समाज के लिए आगे चलकर क्या करना चाहते हैं इसके लिए अपना प्लानिंग तैयार रखें. अगली बार आऊंगा तो आप सबसे आपकी प्लानिंग पूछूंगा. उन्हें कैसे पूरा किया जाए इस पर चर्चा करेंगे. इसके बाद शुभांशु शुक्ला इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला पहुंचे.

सीएमएस में मेकर्स स्पेस लैब का उद्धाटन भी किया.

सीएमएस में मेकर्स स्पेस लैब का उद्धाटन भी किया. (Photo Credit; ETV Bharat)

यह भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला के नाम से छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी योगी सरकार, ग्रुप कैप्टन बोले- लोग नासा की नहीं, इसरो की बात करेंगे



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

6 + seventeen =