अंकित कुमार ने जड़ा छठा प्रथम श्रेणी शतक, जानिए उनके आंकड़े

0
12
Advertisement


दलीप ट्रॉफी 2025: अंकित कुमार ने जड़ा छठा प्रथम श्रेणी शतक, जानिए उनके आंकड़े
दलीप ट्रॉफी 2025 में नॉर्थ जोन के कप्तान अंकित कुमार ने खेली शानदार शतकीय पारी

क्या है खबर?

दलीप ट्रॉफी 2025 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन के कप्तान अंकित कुमार ने ईस्ट जोन के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।
यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक रहा, जिसे उन्होंने 155 गेंदों में पूरा किया।
उनकी इस पारी की बदौलत नॉर्थ जोन की टीम ने मैच में बड़ी बढ़त हासिल करते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
आइए अंकित की पारी और प्रथम श्रेणी आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही अंकित की पारी और साझेदारी?

नॉर्थ जोन को दूसरी पारी में 53 रन के कुल स्कोर शुभम खजौरिया (21) के रूप में पहला झटका लग गया था।
इसके बाद कप्तान अंकित ने बल्लेबाजी पर आए यश ढुल के साथ पारी को आगे बढ़ाया।
इस दौरान दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किए और बाद में अंकित ने उसे शतक में तब्दील कर दिया। दोनों के बीच 240 रन की अहम साझेदारी हुई।
अंकित अब तक 15 चौके और 1 छक्का जड़ चुके हैं।

कैसा रहा है अंकित के प्रथम श्रेणी करियर?

अंकित ने साल 2018 में हरियाणा क्रिकेट टीम की ओर से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 37 मैच खेले हैं, जिसमें 62 पारियों में 37 से अधिक की औसत के साथ 2,280* से अधिक रन बना लिए हैं।
इस बीच उन्होंने 6 शतक के अलावा 10 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 174 रन रहा है।
अंकित 27 लिस्ट-A मैचों में भी 1,031 रन बना चुके हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seven − 1 =